Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों का बड़ा फैसला, सार्वजनिक की गई डॉक्टर्स की सूची

Chhattisgarh Medical Colleges: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में चिकित्सा के क्षेत्र में जनहित का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग में जनहित में निर्णय लेते हुए जनसुविधाओं के विस्तार के लिए नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर शासकीय चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत आमजनों के लिए चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट www.cgdme.in पर नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एनपीए) लेने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज, परिसीमन समय पर करने के निर्देश

सूची में इस बात की जानकारी दी गई है की चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस की जा रही है या नहीं। बता दें कि ऐसे चिकित्सक और चिकित्सा शिक्षक जो निजी प्रैक्टिस नहीं करते हैं उन्हें शासन द्वारा वेतन के अतिरिक्त नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एनपीए) भी दिया जाता है। एनपीए लेने के बाद भी निजी प्रैक्टिस करना प्रतिबंधित है और ये नियम विरुद्ध है। आमजनों को ये जानकारी रहे की कौन सा चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करने के लिए पात्र है और कौन नहीं, इसके लिए राज्य के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों के द्वारा एनपीए लेने या न लेने की जानकारी चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। (Chhattisgarh Medical Colleges)

सेवा भाव से इलाज करें डॉक्टर्स: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ कर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 24 सालों में प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं, लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में काफी कुछ करने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। (Chhattisgarh Medical Colleges)

Back to top button
error: Content is protected !!