PM मोदी ने शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र

PM Modi in Laos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए हमने समुद्री अभ्यास किया। पिछले 10 सालों में आसियान के साथ भारत का व्यापार दोगुना हो गया है। आज भारत की 7 आसियान देशों के साथ सीधी उड़ान कनेक्टिविटी है। हम अपनी विकास साझेदारी को जन-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित करते हैं। नालंदा छात्रवृत्ति से 300 से ज्यादा आसियान छात्रों को लाभ मिला है। हमने लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए काम किया है।
यह भी पढ़ें:- तृणमूल एक ‘धमकी संस्कृति’ बन गई: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा
PM मोदी ने कहा कि ASEAN क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार 130 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। जल्द ही ब्रुनेई के साथ भी उड़ानें शुरू होंगी। ASEAN क्षेत्र में सिंगापुर पहला देश था, जिसके साथ हमने फिनटेक कनेक्टिविटी स्थापित की और अब ये सफलता और देशों में भी अपनाई जा रही है। आज भारत का विभिन्न देशों के साथ सहयोग पानी के अंदर से लेकर अंतरिक्ष तक फैला हुआ है। पिछले दशक में भारत ने जो योगदान दिया है, उसके परिणाम भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं। हम राष्ट्रों की एकता और अखंडता को महत्व देते हैं। हम अपने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरा मानना है कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है। (PM Modi in Laos)
कई क्षेत्रों में संघर्ष चल रहा: PM मोदी
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संघर्ष चल रहा है, आसियान राष्ट्रों के साथ भारत की समझ, सहयोग और मित्रता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जन-केंद्रित दृष्टिकोण हमारी डेवेलपमेंट पार्टनरशिप का आधार है। नेटवर्क ऑफ यूनिवर्सिटीज शुरू किया गया है। हम व्यापार संबंधों, सांस्कृतिक संबंधों और प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी और ऐसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर हैं। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए हमने जो दो संयुक्त वक्तव्य अपनाए हैं, वे आने वाले समय में हमारे सहयोग के मार्ग को प्रशस्त करेंगे। पिछले तीन सालों से आसियान में भारत के देश समन्वयक के रूप में सिंगापुर की सकारात्मक भूमिका के लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। (PM Modi in Laos)
भारत और आसियान संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति: PM
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके सहयोग से भारत और आसियान संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मैं हमारे नए देश समन्वयक के रूप में फिलीपीन्स का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर दो बिलियन लोगों के उज्जवल भविष्य और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मैंने भारत के ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। आसियान केंद्रीयता को प्रमुखता देते हुए 2019 में हमने हिंद-प्रशांत महासागर अभियान शुरू किया था। ये आसियान आउटलुक ऑन इंडो पैसिफिक को पूरक बनाता है। (PM Modi in Laos)
डिजिटल फंड और ग्रीन फंड स्थापित किए: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए मैरीटाइम एक्सरसाइज की शुरुआत की गई है। तिमोर-लेस्ते में हमने नया दूतावास खोला है। आसियान क्षेत्र में सिंगापुर पहला देश था, जिसके साथ हमने फिनटेक कनेक्टिविटी स्थापित की और अब ये सफलता अन्य देशों में भी दोहराई जा रही है। जन केंद्रित दृष्टिकोंण हमारी विकास की साझेदारी का आधार है। कोविड महामारी हो या फिर प्राकृतिक आपदा, मानवीय दायित्त्व उठाते हुए हमने एक-दूसरे को सहायता दी है। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी फंड, डिजिटल फंड और ग्रीन फंड स्थापित किए गए हैं। भारत ने इनमें 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा का योगदान किया है। परिणामस्वरूप, हमारा सहयोग पानी के अंदर से लेकर अंतरिक्ष तक फैला है। यानी पिछले दशक में हमारी साझेदारी हर प्रकार से व्यापक हुई है। (PM Modi in Laos)
व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया: PM
उन्होंने कहा कि ये प्रसन्नता का विषय है कि 2022 में हमने व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया। हम-एक दूसरे के पड़ोसी हैं, ग्लोबल साउथ के साथी सदस्य हैं और भविष्य में तेजी गति से बढ़ने वाला क्षेत्र हैं। आज जब विश्व के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थित है, तब भारत और आसियान की मित्रता, समन्वय, संवाद और सहयोग बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मैं लाओ-पीडीआर के प्रधानमंत्री सोनसाय सिफांदोन को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी बैठक भारत और आसियान साझेदारी में नए आयाम जोड़ेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के PM और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। (PM Modi in Laos)



