Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी ने जापान समेत कई देशों के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, अलग-अलग मुद्दों को लेकर की चर्चा

Modi Meet Japanese PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर जापान के नए PM शिगेरू इशिबा से मुलाकात की। साथ ही द्विपक्षीय बैठक भी की। इस दौरान PM मोदी ने इशिबा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जापान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उनकी सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत एक विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक साझेदार के रूप में जापान के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, कौशल, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र

दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और जापान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपरिहार्य भागीदार हैं और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेता अगले भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए उत्सुक हैं। मुलाकात को लेकर PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। मैं जापान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद उनसे मिलकर खुश हूं। हमारी बातचीत में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। (Modi Meet Japanese PM)

उन्होंने WEF के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर क्लॉस श्वाब, फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज समेत न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मुलाकात की। उन्होंने न्यूजीलैंड के PM के साथ मीटिंग पर कहा कि एक शानदार बैठक हुई। हम न्यूजीलैंड के साथ अपनी मित्रता को महत्व देते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता से बंधी है। हमारी बातचीत में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। (Modi Meet Japanese PM)

Back to top button
error: Content is protected !!