Google Analytics —— Meta Pixel

CGPSC 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार कार्यक्रम किया स्थगित, पढ़े पूरी खबर

CGPSC 2023 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 (CGPSC 2023) के तहत 242 पदों की पूर्ति के लिए आयोजित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम पहले 14 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 तक आयोजित होना था।

आयोग में हाल ही में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद साक्षात्कार बोर्ड का पुनर्गठन आवश्यक हो गया है, जिसके कारण इस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : धान और मक्का बेचने वाले किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक आवेदन

संशोधित कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.psc.cg.gov.in) पर जारी की जाएगी। (CGPSC 2023)

यह भी पढ़े :- Double Murder in CG : पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या, शवों को 7 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंका गया

साक्षात्कार के लिए कुल 703 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इटरव्यू के लिए 703 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि 242 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

CGPSC 2023

Back to top button
error: Content is protected !!