Google Analytics —— Meta Pixel

सूरजपुर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, फंदे से लटका मिला मुख्य आरोपी का शव

Gang Rape in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएंं सामने आ रही है। ताजा मामला श्रीनगर के एक गांव से जुड़ा है, जहां 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं वारदात के मुख्य आरोपी और छात्रा के पूर्व क्लासमेट फंदे से लटकता मिला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कांता सिंह का शव दुष्कर्म वाली जगह पर ही मिला है। शव तीन दिन पुराना है। आशंका है कि आरोपी ने 12 से 13 अक्टूबर की रात को फांसी लगाई होगी, जिसकी वजह से शव सड़ने की स्थिति में पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : पत्नी को रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, पति ने कैंची और हथौड़ी से सिर पर वारकर पत्नी की कर दी हत्या

बता दें कि गैंगरेप में कांता सिंह के अलावा 5 और आरोपी शामिल थे, जिन्होंने जंगल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद छात्रा को जमकर पीटा, जिसकी वजह से वो बेहोश हो गई। इस दौरान छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मृतक कांता सिंह का छात्रा से करीब तीन सालों से प्रेम संबंध था। छात्रा के पिता की ओर से कराई गई FIR में इसका जिक्र किया गया है। वहीं रामानुजनगर प्रभारी राजेंद्र साहू ने कहा कि छात्रा ने थाने में गैंगरेप की जानकारी नहीं दी थी।आरोप है कि पुलिस ने जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बताकर FIR नहीं लिखी, जिसकी वजह से छात्रा को 2 दिनों तक इलाज नहीं मिला। (Gang Rape in Surajpur)

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने जताई नाराजगी

जानकारी के मुताबिक पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने IG अंकित गर्ग को फोन किया। साथ ही नाराजगी जताई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में छात्रा का इलाज शुरू हुआ। फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार 12वीं की छात्रा अपने दोस्तों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। रावण दहन के बाद वो दशहरा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान 9वीं और 10वीं कक्षा में सहपाठी रह चुका कांता सिंह उससे मिला। दोनों में बातचीत हुई। इस दौरान छात्रा ने कांता से पानी मांगा, जिसके बाद उसने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। (Gang Rape in Surajpur)

6 लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप

आरोप है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था, जिसे पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। इसके बाद छात्रा ने अपने सहेलियों से घर चलने को कहा, लेकिन आरोपी कांता सिंह ने कहा कि वो उसे घर छोड़ देगा। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को गांव के बाहर जंगल ले गया, जहां 6 लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला भी किया। इस दौरान सांस नहीं चलने पर उसे मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। (Gang Rape in Surajpur)

ASP ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच रविवार को सुबह छात्रा घिसटते हुए किसी तरह जंगल से बाहर आई। इसके बाद परिजनों ने उसे दिनभर घर पर रखा। होश आने पर 14 अक्टूबर को  रामानुजनगर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। ASP संतोष महतो के मुताबिक छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाने में 13 अक्टूबर को कांता सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। उस समय छात्रा और उसके पिता ने जो जानकारी दी थी, उसके हिसाब से FIR लिखी गई थी। अब वे अंबिकापुर जाकर गैंगरेप की जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में इसकी जांच कराई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। (Gang Rape in Surajpur)

Back to top button
error: Content is protected !!