घिनौनेपन की हद! पेशाब वाली रोटियां खिला रही थी नौकरानी, राज खुला तो सदमे में परिवार, पढ़े पूरी खबर
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से नौकरानी की बेहद घिनौनी करतूत सामने आई है. जिसमें रीना नाम की नौकरानी रसोई के बर्तन में पेशाब कर उससे आटा गूंथकर पूरे परिवार को रोटियां खिलाती थी. इसके चलते पूरा परिवार बीमार रहता था. जब परिवार इस बात का पता चलता उनके होश उड़ गए. शक होने पर घर के लोगों ने रसोई में मोबाइल फिट करके Video बनाई और रीना को रंगे हाथ पकड़ा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में नौकरानी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़े :- नायब सैनी बने रहेंगे हरियाणा के CM, कल दूसरी बार शपथ लेंगे, चुने गए विधायक दल के नेता
हैरत बात तो ये है कि मेड घर में आठ साल से काम करती है। घर मालिक ने जब अपने घर के किचन में मोबाईल कैमरे छिपा कर रखें, तो इस घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ। परिवार के खाने में पेशाब मिला रही थी। परिवार के सदस्य कई महीनों से पेट और लीवर की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। शुरू में उन्होंने इसे आम संक्रमण समझा, लेकिन जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपने खाने पर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि नौकरानी, रीना, खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी। घटना गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी की है। (Ghaziabad News)
घर के लोगों के लीवर में आई दिक्कत
परिवार का कहना है कि कुछ महीने पहले से वे लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। शुरुआत में उन्होंने इसे एक आम संक्रमण समझा और डॉक्टर से सलाह ली, लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरों की फुटेज में घरेलू सहायिका रीना रसोई में एक बर्तन में पेशाब करके खाना बनाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
आरोपी रीना गिरफ्तार
इस घटना पर डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी नौकरानी रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी। (Ghaziabad News)
‘मुझे बुरा लगता था’
पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर मैंने ऐसा करना शुरू कर दिया। मुझे जब भी किचन के अंदर मौका मिलता था, मैं एक बर्तन में मूत्र करके उससे आटा गूंथकर रोटियां बनाया करती थी।



