Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs NZ Test : महज 46 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की सधी शुरुआत

IND vs NZ Test : मैट हेनरी (पांच विकेट) और विलियम ओरूर्के। (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को शुुरु हुये मैच में भारत को पहली पारी में उसके न्यूनतम स्कोर 46 रन पर समेट दिया।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सातवें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (दो) को टिम साउदी ने बोल्ड कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Naxal News : एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता गिरफ्तार, 100 से ज्यादा घटनाओं में रही शामिल……

इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान (शून्य) पर पवेलियन लौट गये इस दौरान बारिश शुरु होने से कुछ देर खेल रूका रहा। विराट को विलियम ओरूर्के। और सरफराज को मैट हेनरी ने आउट किया। बारिश रुकने के बाद बल्लेबाजी करने आये यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

भारत की पूरी टीम 31.2 ओवर में 46 के स्कोर पर सिमट गई। इसी के साथ घरेलू पिच पर सबसे कम स्कोर बनाने का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा,इससे पहले भारतीय टीम 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रन पर ऑलआउट हुई थी। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये। विलियम ओरूर्के। को 22 रन देकर चार विकेट मिले। टिम साउदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया। (IND vs NZ Test )

न्यूजीलैंड को बढ़त
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने बिना विकेट गंवाए 78/1 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम 57  रन और डेवोन कॉनवे 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवी ओपनर्स ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। (IND vs NZ Test )

Back to top button
error: Content is protected !!