रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 13 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Raipur South Bypoll 2024: रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 के तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीज घोषित होंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। हालांकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट, छत्तीसगढ़ ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर कायम रखा दबदबा
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के साथ होगा। हालांकि दोनों पार्टियों में से किसी ने भी अभी तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस लेकर मंथन का दौर जारी है। दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद रायपुर दक्षिण में उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से अग्रवाल ने लगातार 8 बार जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने निर्वाचक नामांवली की प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए प्रदेश में ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामांवली का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। (Raipur South Bypoll 2024)
26 और 27 अक्टूबर को होगा सभा का आयोजन
पुनरीक्षण कार्य के लिए हर ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामांवली निरीक्षण के लिए 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि 26 और 27 अक्टूबर को हर ग्राम पंचायत में सभाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामांवली का पठन किया जाएगा। पठन के दौरान निर्वाचक नामांवली के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मतदातागण दावा आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्वाचक नामांवली की शुद्धता के लिए प्राप्त दावा आपत्तियों की जांच भी ग्राम सभा में की जा सकेगी। (Raipur South Bypoll 2024)



