Chhattisgarh Breaking : बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में गिरी, गाड़ी में 15 बच्चे थे सवार, मची चीखपुकार
Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ के सक्ति में बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी पलट गई,इस घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई, वहीं हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह भी पढ़े :- Cyclone Dana : चक्रवाती तूफान दाना का खतरा , रेलवे ने कैंसिल कीं 200 से ज्यादा ट्रेंनें, देखें पूरी लिस्ट
जानकारी के मुताबिक घटना सक्ति के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है, जहां हैप्पी पब्लिक स्कूल हसौद का स्कूली वाहन बच्चों को लेकर स्कूल लेकर जा रही थी,उसी दौरान नदी को पार करने के दौरान वैन सोन नदी में जा गिरी और पानी में डूब गई,बताया जा रहा है कि हादसा के वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे,जिन्हें मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से समय रहते बाहर निकाला गया। (Chhattisgarh Breaking)
यह भी पढ़े :- राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई बच्चे घायल है,जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है,इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। (Chhattisgarh Breaking)



