Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत

CM Sai Programs: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 अक्टूबर यानी आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री जशपुर जिले के बगिया से दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वे 1.40 बजे मंत्रालय जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित ‘राष्ट्रीय किसान मेला-2024‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शाम 4.20 बजे छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया आएंगे और वहां से 5.05 बजे रोहणीपुरम के सरस्वती विहार स्थित विवेकानंद सभागार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां ‘क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024‘ में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News: IAS अफसरों का तबादला, तीन कलेक्टर भी बदले गए, रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

बता दें कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से एग्री कार्नीवाल-2024 राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को यूथ कॉन्क्लेव के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री साय करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। राष्ट्रीय किसान मेला के दौरान हर दिन कृषकों, छात्रों और आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों समेत कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा। (CM Sai Programs)

2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए शामिल

पहले दिन 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर 20 से ज्यादा निजी कम्पनियों जो कि बीज, कृषि रसायन, उर्वरक के क्षेत्र में कार्य कर रही है, द्वारा चयनित विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही रोजगार प्राप्ति की दिशा में उनके प्रतिनिधियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 22 अक्टूबर को ही ‘‘इंडस्ट्रीज एकेडेमिक मीट’’ के साथ ‘‘इंटरनेशनल एजूकेशन फेयर’’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शित किया गया। (CM Sai Programs)

यूथ कानक्लेव का आयोजन

‘‘यूथ कानक्लेव’’ के दौरान आयोजित ‘‘स्व-रोजगार और स्टार्टअप’’ कार्यक्रम में कृषि छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप्स, नवोदित समेत आकांक्षी उद्यमी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन्क्यूबेटर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधिगण, नवाचार, उद्यमिता और कृषि क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में नए आयाम खोलने के लिए समर्पित युवा शामिल हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन संभावित क्षेत्रों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है, जो कि युवा उद्यमी और स्टार्टअप्स कृषि में नवाचार और प्रगति के लिए सार्थक हो सकें। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञों और छात्रों के बीच नवाचार समेत उद्यमिता से संबंधित ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और स्टार्टअप स्थापित करने के लिए मिलने वाली अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। (CM Sai Programs)

Back to top button
error: Content is protected !!