Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News: IAS अफसरों का तबादला, तीन कलेक्टर भी बदले गए, रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

IAS Officers Transferred in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने दिवाली से 10 दिन पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। 10 आईएएस ऑफिसर्स व 1 आईपीएस का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने जशपुर के कलेक्टर रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है।

इन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर

1/ जन्मेजय महोबे, भा.प्र.से. (2011), प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

2/ जगदीश सोनकर, भा.प्र.से. (2013), प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ करता है।

3/ एस. जयवर्धन, भा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सूरजपुर के पद पर पदस्थ करता है।

4/ विजय दयाराम के., भा.प्र.से. (2015), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

5/ रवि मित्तल भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

6/ श्रीमती तुलिका प्रजापति, भा.प्र.से. (2016), संचालक, महिला एवं बाल विकास एवं

अतिरिक्त प्रभार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बाढ़ चौकी के पद पर पदस्थ करता है।

7/ रोहित व्यास, भा.प्र.से. (2017), कलेक्टर, जिला-सूरजपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-जशपुर के पद पर पदस्थ करता है।

8/ प्रतिष्ठा ममगाई, भा.प्र.से. (2018), आयुक्त, नगर पालिक निगम, कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर पदस्थ करता है।

9/ कुमार बिश्वरंजन, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दन्तेवाड़ा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ करता है।

10/ जयंत नाहटा, भा.प्र.से. (2021), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दंतेवाड़ा, जिला दन्तेवाड़ा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दन्तेवाड़ा के पद पर पदस्थ करता है।

11/ मयंक श्रीवास्तव, भा.पु.से. (2006) आयुक्त, जनसंपर्क की सेवायें गृह विभाग को वापस लौटाता है।  (IAS Officers Transferred in Chhattisgarh)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : कांग्रेस केवल वायनाड में चुनाव लड़ रही है :अजय चंद्राकर

इन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
इन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
इन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
इन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Back to top button
error: Content is protected !!