Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय, PM मोदी के खिलाफ ‘बोटी-बोटी’ वाले बयान पर चार्ज फ्रेम, जा सकती है सांसदी

Congress’ Imran Masood responds to PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सांसद इमरान मसूद के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए मोहित शर्मा की अदालत ने आरोप तय किए हैं। अब इस मामले साक्ष्य पेश किए जाएंगे और गवाही होगी। सांसद ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार रहे नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विवादित बयान दिया था। तब इमरान मसूद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। सरकारी अधिवक्ता के मुताबिक, देवबंद के गांव लबकरी में सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि गुजरात में चार प्रतिशत मुसलमान हैं और सहारनपुर में 42 प्रतिशत हैं। नरेंद्र मोदी यहां आए तो बोटी-बोटी कर दी जाएगी। इसके साथ ही बसपा के दो विधायकों के बारे में भी अमर्यादित टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Breaking : बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में गिरी, गाड़ी में 15 बच्चे थे सवार, मची चीखपुकार

जल्द ही इस मामले में फैसला आ सकता है. अगर दो साल से ज्यादा सजा हुई तो कांग्रेस सांसद को अपनी संसद सदस्यता भी गंवानी पड़ सकती है।

विशेष लोक अभियोजक एमपी एमएलए कोर्ट गुलाब सिंह के मुताबिक वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान मौजूदा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देवबंद के गांव लबकरी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। चुनावी सभा में उन्होंने उस समय गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद इसी सभा में उन्होंने बसपा के दो विधायकों पर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी।

मामले में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी देवबंद कुसुमवीर सिंह ने 27 मार्च 2014 को इमरान मसूद पर आचार संहिता उल्लंघन, माहौल खराब करने की कोशिश, अनुसूचित जाति के विधायकों के बारे जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद इमरान मसूद को जेल जाना पड़ा था। मामले में अब विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए मोहित शर्मा की अदालत ने चार्ज फ्रेम किया है। (Congress’ Imran Masood responds to PM Modi)

इमरान मसूद के इस विवादित बयान के बाद देशभर की राजनीति में हलचल मच गई थी। मामला उस समय काफी सुर्खियों में रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था।

मसूद एक दिन पहले हुए थे हाजिर
विशेष लोक अभियोजक एमपी एमएलए कोर्ट गुलाब सिंह ने बताया कि मामले में 19 ग्रामीणों की गवाही भी हो चुकी है। कई तारीख लग चुकी है। सोमवार को सांसद इमरान मसूद कोर्ट में हाजिर भी हुए थे। लेकिन न्यायालय ने उनकी डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज करते हुए चार्ज बनाया। (Congress’ Imran Masood responds to PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!