क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं ये 49 दवाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहे इनका इस्तेमाल, देखें लिस्ट
Medicines Failed In Quality Test : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर महीने की उन दवाओं की लिस्ट जारी की है, जोकि क्वालिटी टेस्ट में फेल निकली हैं। लगभग हर महीने सीएसडीओ अपनी वेबसाइट पर इन दवाओं की लिस्ट जारी करता है। इसमें बताया जाता है कि जो दवा क्वालिटी टेस्ट में पास नहीं हो सकी है, वह किस मैन्यूफैक्चरर के पास बनी थी। इसमें कैल्शियम, एंटासिड समेत 49 दवाओं के नाम हैं।
यह भी पढ़े :- Israel Attack In Iran : ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 26 दिनों बाद जवाबी कार्रवाई कर नेतन्याहू ने लिया बदला
लिस्ट में मेट्रोनिडाजोल जोकि हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड पिपंरी, पुणे से बनी है, वह भी फेल (Medicines Failed In Quality Test) हुई है। इसके अलावा, डोमपेरिडॉन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, निमेसुलाइड और पैरासिटामोल टैबलेट, कैल्शियम 500 मिलीग्राम और विटामिन डी3 250 आईयू टैबलेट आईपी, लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स, ग्लिमेपिराइड टैबलेट, पैरासिटामोल पेड्रियाट्रिक ओरल सस्पेंशन आईपी टैबलेट समेत तमाम अन्य दवाओं के नाम शामिल हैं।
सीडीएससीओ की लिस्ट में अन्य दवाओं के नाम- पाइपरसिलिन और टैजोबैक्टम इंजेक्शन आईपी, मिथाइलकोबालामिन इंजेक्शन 2500 एमसीजी (नूरोफेंस2500 इंजेक्शन), डेक्सट्रोमेथॉर्फ ए हाइड्रोब्रोमाइड, क्लोरफेनिरामाइन ई मैलेट और फेनिलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप आदि दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, सेटिरिजिन डाइहाइड्रोक्लोराइड सिरप (सिट्रिजपी) भी क्वालिटी फेल वाली दवाओं की लिस्ट में है।
जानें लिस्ट में किस प्रकार की दवाओं के नाम
CDSCO ने जिन दवाओं को गुणवत्तापरक नहीं पाया है, उनमें डायबिटीज की दवा, पेनकिलर, आई ड्रॉप्स और कई कफ सिरप शामिल हैं। ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के राजीव सिंह रघुवंशी ने का कहना है कि हम हर महीने 3000 दवाइयों के सैंपल्स की जांच करते हैं। जो दवाएं जांच फेल होती है, उसे वेबसाइट पर जारी करते हैं।
बाजार से वापस लेंगी कंपनियां
राजीव सिंह रघुवंशी बताया कि जो दवाएं गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी हैं, इसके अलावा जो दवाएं नकली हैं। बाजार से उनकी वापसी के लिए संबंधित कंपनियों को नोटिस भेजेंगे। कानून के अनुसार कंनियां इन दवाओं को वापस लेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि खराब गुणवत्ता या नकली दवाओं से जान भले न जाए, लेकिन ऐसी दवाओं से आराम भी नहीं होता है।
इसी तरह पिछले महीने भी सीडीएससीओ ने अगस्त महीने की लिस्ट जारी की थी, जिसमें बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामॉल समेत 52 दवाओं के नाम थे। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी, एंटी डायबिटीज आदि की दवाओं के भी नाम शामिल थे। (Medicines Failed In Quality Test)
ये दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल




