Google Analytics —— Meta Pixel

आज भिलाई के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर के भी कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

President Murmu Bhilai Tour: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 26 अक्टूबर को रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए भिलाई के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक IIT भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें:- क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं ये 49 दवाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहे इनका इस्तेमाल, देखें लिस्ट

राष्ट्रपति मुर्मू वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे दोपहर 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी, जहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। (President Murmu Bhilai Tour)

  

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कल नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है। सरगुजा प्रखंड में सरगुजा अंचल के जनजातियों की अनुठी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और पुरावैभव को प्रदर्शित किया गया है। सरगुजा अंचल के विभिन्न जनजातियों के निवास स्थल और उनकी जीवनशैली को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे हम एक ही स्थल में विभिन्न आदिवासी समुदायों के रहन-सहन, संस्कृति से बेहतर तरीके से रूबरू हो सकते हैं। (President Murmu Bhilai Tour)

सरगुजा प्रखंड में पण्डो जनजाति के पारंपरिक जीवन शैली को दर्शाते बांस और छिंद के पत्तों से बने घर को प्रदर्शित किया गया है। इन घरों में देवताओं के पूजा का विशेष स्थान होता है। इसी तरह पहाड़ी कोरवा जनजाति का आवास लकड़ी से बना होता है, जिसमें देवी-देवताओं की आकृतियां नक्काशी की जाती है। यह उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रखंड में निर्मित सामत सरना शिव मंदिर डीपाडीह में प्राचीन मंदिरों के भग्नावेश की प्रतिकृति हैं, जो 7वीं-13वीं शताब्दी के हैं। यह स्थल पुरातात्विक और धार्मिक महत्व रखता है। इसी तरह कोरिया का बैकुंठपुर महल भारतीय वास्तुकला का उदाहरण है। (President Murmu Bhilai Tour)

यह महल 1946 में पूरा हुआ है, इसकी अपनी ऐतिहासिक महत्ता है, जिसको पुरखौती मुक्तांगन के सरगुजा प्रखंड में प्रतिकृति के रूप में निर्मित किया गया है। इसी प्रखंड में प्रदर्शित मड़िया खंबा आदिवासियों के सामुदायिक समारोह में उपयोग होता है। यह मड़िया जनजाति की पहचान का प्रतीक है, इसे पूजा स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है। इसी तरह रामगढ़ की पहाड़ी पर सीताबेंगरा गुफा के प्राचीन नाट्यशाला के अवशेष को प्रदर्शित किया गया है। यह भरत मुनि का नाट्यशाला माना जाता है। रामगढ़ की पहाड़ी में महाकवि कालीदास ने मेघदूतम् की रचना की है। (President Murmu Bhilai Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!