दुनिया को दिखेगा TATA का दम! भारत में बनेंगे C-295, पीएम मोदी उद्घाटन पर बोले- आज रतन टाटा होते तो बहुत खुश होते
TATA Aircraft Complex: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने आज सोमवार को सुबह गुजरात के वडोदरा में रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने वडोदरा में C295 विमान के अंतिम असेंबली लाइन प्लांट का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़े :- Jammu Kashmir Terror Attack: आतंकवादियों के निशाने पर फिर आया जम्मू, सेना की एंबुलेंस पर बरसाईं गोलियां
इस दौरान स्पेन के राष्ट्रपति ने कहा कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में पहले विमान का निर्माण 2026 में किया जाएगा। इसी क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि टाटा-एयरबस निर्माण फैक्टरी से भारत-स्पेन के संबंध मजबूत होंगे और वडोदरा फैक्टरी में निर्मित विमान का भविष्य में निर्यात भी किया जाएगा।
टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
वडोदरा में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी अमरेली में 4900 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। (TATA Aircraft Complex)
प्रधानमंत्री ने रतन टाटा को किया याद
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रतन टाटा को याद किया। उन्होंने कहा, “हाल ही में हमने देश के महान सपूत रतन टाटा जी को खो दिया। अगर आज वो हमारे बीच होते तो उन्हें खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, वो खुश होगी। ये C-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है।
यह प्लांट विकास का इंजन और घनिष्ठ और बढ़ती दोस्ती का प्रमाण
मोजी ते हाज स्पेन के प्रेजिडेंट पेड्रो सांचेज ने कहा कि 1960 के दशक के अंत में, प्रतिभाशाली पाको डे लूसिया और महान भारतीय संगीतकार रवि शंकर संगीत के माध्यम से हम दोनों देशों को करीब लाए थे. शायद उन्हें तब इसका अहसास नहीं था, लेकिन वे संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण कर रहे थे जो भविष्य का रास्ता खोलेगा. एक ऐसा भविष्य जो इस तरह की परियोजना का चेहरा है. यह प्लांट औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रतीक, विकास का इंजन और घनिष्ठ और बढ़ती दोस्ती का प्रमाण होगा। (TATA Aircraft Complex)



