विपक्ष के लोग हार मिलने पर न्यायालय पर भी आरोप लगाते हैं: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Chief Minister Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कई मुद्दों को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार थी, उनसे भी मैं था। लेकिन वो सरकार बाला साहेब ठाकरे के विचारों के खिलाफ थी। मैंने उद्धव ठाकरे को बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि कांग्रेस को दूर रखो। हमारी पार्टी का नुकसान हो रहा था, हमारी पार्टी खत्म होने की कगार पर चलने लगी थी। इसीलिए हमने सरकार पलट दी और शिवसेना भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई। पिछले 2 साल में हमने जनता के लिए काम किया।
यह भी पढ़ें:- भारत के लोगों को धोखा देना कांग्रेस की कार्यप्रणाली बन गई: BJP
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमने 2 साल में जो काम किया है, उसकी सराहना खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की। केंद्र और राज्य सरकार एक ही विचारधारा वाली सरकार है। इससे हमें बहुत फायदा हुआ है। मैं खुदको CM मतलब ‘कॉमन मैन’ समझता हूं। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को लग रहा था कि ये कठपुतलियां हैं। उन्हें ये नहीं पता था कि हम इतनी बड़ी योजनाएं चलाएंगे। इंडस्ट्री हम पर भरोसा करेगी। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। पिछली सरकार खुद के लिए काम करती थी। खुद की प्रॉपर्टी बनाने के लिए काम करती थी। (Chief Minister Eknath Shinde)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘उतनी ही गारंटी देनी चाहिए जितनी हमारा बजट अनुमति देता है’ वाले बयान पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह (खड़गे) सही हैं, क्योंकि उनके पास देने का इरादा नहीं है। वे देना नहीं जानते, वे लेना जानते हैं। अगर PM मोदी एक रुपया भेजते हैं तो पूरा रुपया डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) में चला जाता है। उन्होंने देना नहीं सीखा है। हमने RBI और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया। हम GDP का 25% ऋण ले सकते हैं। हमारा ऋण 17.5% है और हम FRBM (राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम) के 3% के भीतर हैं। (Chief Minister Eknath Shinde)
उन्होंने कहा कि हम हर दिशा-निर्देश का पालन करते हैं, हमने कुछ भी उल्लंघन नहीं किया है, इसलिए हमने इसके लिए पूरे साल का बजट रखा है, इसलिए यह योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहन योजना को कोई नहीं रोकेगा। EVM को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि जब फैसला उनके पक्ष में आया तो कहते हैं कि EVM ठीक है। जब वे हारते हैं तब कहते हैं कि EVM खराब है। चुनाव आयोग खराब है। न्यायालय पर भी आरोप लगाते हैं। जब उनको हार दिखती है तब बहाना चाहिए, इसलिए बहाना पहले से बनाते हैं। (Chief Minister Eknath Shinde)
नवाब मलिक को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भूमिका पहले से वही थी, अब भी वही है। हमारा वहां उम्मीदवार भी खड़ा है। हमारा स्टैंड स्पष्ट है। हम अपना स्टैंड नहीं बदलते। शाइना एनसी को लेकर अरविंद सावंत की टिप्पणी पर कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, एक बहन के बारे में ऐसी बात करना…इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बाला साहेब ठाकरे अभी होते तो सच में मुंह तोड़ देते। इनकी फितरत ही ऐसी है। हम गुवाहाटी में थे, तब भी उन्होंने हमारी महिलाओं को ऐसे ही बदनाम किया था। सभी बहनें आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाएंगी। (Chief Minister Eknath Shinde)
राज ठाकरे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहा कि वे लोकसभा में हमारे साथ थे, मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा-NCP का गठबंधन होने दीजिए, बाद में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने सीधे उम्मीदवार खड़े कर दिए। हमारा वहां 2-3 बार से विधायक है। बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कल लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना की जड़ तक सरकार जाएगी। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। (Chief Minister Eknath Shinde)
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि कामकाज, राज्य का विकास, जीवनशैली में बदलाव, ये सब हमारी सरकार ने किया है। लोकसभा चुनाव में वोट शेयर शिवसेना की तरफ बढ़ा था। इन चुनावों में भी यही होगा। अभी मैं टीम लीडर हूं। हमारी टीम काम कर रही है। हमारी टीम में हर कोई बराबर है। हमारा लक्ष्य महायुति सरकार लाना और राज्य का विकास करना है। बता दें कि महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक साथ वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस बार 6 बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ रही है। ऐसे में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। (Chief Minister Eknath Shinde)



