Google Analytics —— Meta Pixel

CM Yogi death Threat : मुख्यमंत्री योगी को फातिमा खान ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM Yogi death Threat : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी 24 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की सहायता से मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े :- Raipur South by Election : ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर को,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से की अपील, तैयारियां तेज

वह अपने परिवार के साथ ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। आरोपी महिला आईटी में बीएससी कर चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। महिला शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

योगी को बाबा सिद्दीकी की तरह मारने की धमकी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

इसी साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी (CM Yogi death Threat) दी जा चुकी है। बीते दिनों किसी ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर भी सीएम योगी को धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी थी और उसे फुलवारिया शरीफ में गिरफ्तार किया गया था। (CM Yogi death Threat)

Back to top button
error: Content is protected !!