Google Analytics —— Meta Pixel

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुआ हमला कायराना: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Canada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के हिंदू मंदिर में हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र प्रारंभ, उदितमुनिनाम साहब ने किया शुभारंभ

दरअसल, 3 अक्टूबर को कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया। खालिस्तानियों के एक गुट ने पूजा-पाठ करने आए लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, विपक्षी नेता पोइलिवरे और सांसद चंद्र आर्य ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। PM जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं स्वीकार्य नहीं है। हर कनाडाई को अपने धर्म और आस्था का स्वतंत्र रूप से पालन करने की आजादी है। घटनास्थल पर लोगों की सुरक्षा और इस वारदात की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया पील रीजनल पुलिस की ओर से की गई। (PM Modi on Canada)

लगातार निशाना बनाए जाते हैं हिंदू मंदिर

बता दें कि ये पहली बार नहीं है। कनाडा में हिंदुओं और मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। कभी मंदिरों के दीवारों पर भारत विरोधी नारे तो कभी कुछ लिख दिया जाता है। इस मामले में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद से तेजी देखी गई है। निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या दी गई थी। वहीं नेपियन के भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थकों ने रेड लाइन क्रॉस कर दी। खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू सभा मंदिर में तोड़फोड़ की। साथ ही वहां मौजूद भक्तों पर हमला भी किया। (PM Modi on Canada)

Back to top button
error: Content is protected !!