छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 14 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Placement Camp in Durg: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, 14 नवंबर को दुर्ग के जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 630 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में नियोजक सोनाटा फाईनेंस लिमिटेड में 20, भारत फाईनेंस इंक्लूजन लिमिटेड में 110, माईंडलैब्ज मीडिया टेक प्राईवेट लिमिटेड में 200 और क्वेस कॉर्प लिमिटेड में 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उप संचालक आर.के.कुर्रे ने इसकी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची
उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक और छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु और अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैंप स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक कोंडागांव के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ICTC लैब टैकनिशियन के पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। (Placement Camp in Durg)
कोंडागांव में प्लेसमेंट कैंप स्थगित
ज्यादा जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.kondagoan.gov.in और कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इस पद के लिए आवेदक मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में 15 नवंबर 2024 को खुद उपस्थित होकर वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। वहीं कोंडागांव के जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 12 नवंबर को शासकीय ITI विश्रापुरी, 13 नवंबर को पंचायत भवन बड़ेडोंगर और 14 नवंबर 2024 को जनपद पंचायत भवन कोण्डागांव में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप को स्थगित कर दिया गया है। (Placement Camp in Durg)
वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती के लिए दक्षता परीक्षण
छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। राज्य में कुल 17 नोडल वनमंडलों (रायपुर, महासमुंद धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर) में 16 नवंबर से शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षण शुरू होगा। (Placement Camp in Durg)
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची वनमंडलवार, नोडलवार और अनुक्रमांकवार विवरण विभागीय वेबसाइट www.forest.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं, जो अभ्यर्थी अस्वस्थता या किसी अन्य परीक्षा में शामिल होने के कारण निर्धारित तिथि में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें प्रमाण पत्र समेत उपस्थित होने पर अंतिम दिन परीक्षण के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। (Placement Camp in Durg)



