WhatsApp ग्रुप बनाने के लिए लेना होगा लाइसेंस, एडमिन को भरने होंगे पैसे, देश लाया नया कानून, पढ़े पूरी खबर

WhatsApp Group Admin : व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के लिए अब आपको लाइसेंस लेना होगा। जी हां, बिल्कुल सहीं सुना आपने। दरअसल, जिम्बाब्वे सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स को अपनी पहचान पंजीकरण करानी होगी और ग्रुप चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह नियम ततेंदा मवेतेरा, जो कि जिम्बाब्वे के सूचना, संचार प्रौद्योगिकी, पोस्टल और कूरियर सेवाओं के मंत्री हैं, द्वारा घोषित किया गया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 14 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
इस नियम के तहत, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स को $50 से शुरू होने वाली लाइसेंस फीस चुकानी होगी। यह नियम अब सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स के लिए अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली गलत जानकारी को रोकने में मदद मिलेगी और देश में शांति बनाए रखी जा सकेगी।
जिम्बाब्वे सरकार का कहना है कि इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत जानकारी को रोकना है। मंत्री मोनिका मुत्स्वंगवा ने कहा कि इस लाइसेंसिंग प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि गलत सूचनाओं के स्रोतों का आसानी से पता लगाया जा सके। यह नियम सिर्फ व्हाट्सएप पर ही नहीं बल्कि सभी सोशल मीडिया गतिविधियों पर लागू होगा, जिसमें धार्मिक संस्थाएं और व्यापारिक संगठन भी शामिल हैं। (WhatsApp Group Admin)
डेटा प्रोटेक्शन एक्ट से तालमेल
यह नियम जिम्बाब्वे के डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के अनुरूप है। इस एक्ट के तहत, किसी भी जानकारी को जो व्यक्ति की पहचान उजागर कर सकती है, उसे व्यक्तिगत डेटा के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए। चूंकि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स के पास अपने सदस्यों के फोन नंबर होते हैं, इसीलिए वे भी इस नियम के तहत आएंगे।
मंत्री ने क्या कहा
सूचना मंत्री मोनिका मुत्स्वांगवा ने कहा कि लाइसेंसिंग से झूठी सूचनाओं के सोर्सिस को ट्रैक करने में मदद मिलेगी. यह डेटा प्रोटेक्शन पर नियमों के साथ आता है, जो चर्चों से लेकर बिजनेस तक के संगठनों को प्रभावित करता है. (WhatsApp Group Admin)



