Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संत समाज के बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं, जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे ‘योगी’ हैं? जो जितना बड़ा संत होता है वो उतना ही कम बोलता है और बोलता भी है तो जनकल्याण के लिए इसलिए उसके वचन प्रवचन कहलाते हैं। कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है, जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं और विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है। 

यह भी पढ़ें:- भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उत्तरप्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अखिलेश ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा। नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक एक दिन पहले ही, रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से। अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर ‘रिकार्डतोड़’ नहीं गिरा है, बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। (Akhilesh Yadav on BJP)

भाजपा ने अनर्थव्यवस्था बना दिया: अखिलेश

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची नाम के बच्चे का जन्मदिन मनाया। साथ ही नोटबंदी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को याद दिलाने के हम हर साल खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग बच्चे के भविष्य और पढ़ाई की चिंता कर रहे हैं। खजांची जितना बड़ा होता जा रहा है, नोटबंदी की नाकामी उतनी ही हम लोगों को दिखाई देने लगी है। “फर्जी एनकाउंटर वाली सरकार का काउंट डाउन शुरू हो गया है। बता दें कि नोटबंदी के दिन पैदा हुआ खजांची 8 साल का हो गया है। (Akhilesh Yadav on BJP)

भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है: अखिलेश

सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है और जब एक छल पकड़ा जाता है तो भाजपाई दूसरा धोखा ले आते हैं। अब यूपी PCS और RO-ARO की परीक्षा में दो शिफ्ट की भाजपाई साजिश को कैंडिडेट्स भांप गए हैं। इसीलिए उसके खिलाफ आंदोलनरत हैं। हम उनकी आवाज में अपनी आवाज मिलाते हैं और उनकी जायज मांग के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े हैं। दरअसल, ये भाजपा की चाल है कि युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले और वो बेरोजगार ही रहें। साथ ही एक दिन सस्ते में मजदूरों की तरह काम करने पर मजबूर हो जाएं, जिससे कि भाजपाई मुनाफाखोरों की तिजोरी भरती रहे और वो भाजपा को चंदा देतें रहें, जिसका दुरुपयोग वो चुनाव जीतने के लिए करते रहें। (Akhilesh Yadav on BJP)

भाजपा के पतन में ही युवाओं का उत्थान: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि अब पढ़ा-लिखा बेरोजगार युवा भाजपा का ये चुनावी-दुष्चक्र समझ गया है और भाजपा की मंशा भी। इसीलिए वो अब चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मुट्ठी बांध कर संकल्प ले रहा है। भाजपा का भविष्य और युवाओं का भविष्य, दो विरोधाभासी बातें हैं, जो भाजपा नौकरी और रोजगार की परिभाषा में फंसाकर युवाओं और उनकी नौकरी के सपने देखनेवाले उनके माता-पिता को उलझाए रखती है, उससे कोई भी उम्मीद करना बेकार है। भाजपा के पतन में ही युवाओं का उत्थान है। भाजपा की हार ही, युवाओं की जीत है। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। (Akhilesh Yadav on BJP)

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने किया पलटवार

वहीं भाजपा सांसद अरुण गोविल ने सपा प्रमुख अखिलेश के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि यह अर्थव्यवस्था नहीं ‘अनर्थव्यवस्था’ है, जो कि बिल्कुल गलत है। भारत की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी है, जो विश्व की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। अगर ये अनर्थव्यवस्था होती तो यह कैसे संभव होता? उन्हें कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वे क्या कहना चाह रहे हैं। पोस्टर विवाद को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो राहुल गांधी को एक सीट देने लायक नहीं समझती और सपा के लोग अपने नेता को अर्जुन और राहुल गांधी को भगवान कृष्ण के रूप में दिखा रहे हैं। (Akhilesh Yadav on BJP)

गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों से बातचीत भी की। CM योगी ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल पहले मनुष्य करता था, लेकिन आज हम उस स्थिति में है जब तकनीक खुद हमारा इस्तेमाल कर रही है। एक औसत युवा के प्रतिदिन 6 घंटे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर बीतते हैं। अगर ये समय वे किसी सार्थक प्रयास के लिए लगाए तो ये उसके लिए, उसके स्वास्थ्य, समाज और राष्ट्र के लिए भी उपयोगी हो सकता है। यही कारण है कि अच्छे लेखकों की कृतियों के प्रति आम जनमानस का जो रुझान होना चाहिए उसमें कमी देखने को मिली है। (Akhilesh Yadav on BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!