राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, पढ़ें पूरी खबर

National Archery Championship: रायपुर में 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2024 तक 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जशपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र और एकलव्य खेल अकादमी के विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। इसी तरह खिलाड़ी आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हआ। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी पढ़ें:- Refusing Sex in Marriage : मी लॉर्ड! पत्नी सेक्स से मना करती है, तलाक चाहिए, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सतत् प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दोनों खिलाड़ियों को खेल की क्षेत्र में आगे बढ़ाने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है। साथ ही राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। बता दें कि 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता प्रदेशभर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए, जिसमें जिला प्रशासन जशपुर के तीरंदाजी केंद्र और एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। (National Archery Championship)

इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए चयनित टीम आज रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हुई। इसी तरह अंडर 14 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी, जिसके लिए जशपुर जिले से आकाश राम चयनित हुआ है, वह टीम के साथ 17 दिसम्बर 2024 को रायपुर से नाडियाड के लिए रवाना होगा। (National Archery Championship)



