Google Analytics —— Meta Pixel

BJP ही लोगों को बांटती और काटती है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Kharge on PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र के नागपुर नॉर्थ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की इस भ्रष्ट सरकार ने सिर्फ जनता को लूटकर अपनी तिजोरियां भरी है, लोगों को तबाह और बर्बाद किया है। हम वादा करते हैं- महाराष्ट्र को इनके अन्याय से मुक्त कराकर, एक खुशहाल भविष्य की ओर लेकर जाएंगे। खड़गे ने कहा कि पिछले साल हमने नागपुर में कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस मनाया था। इस आयोजन का मकसद था कि नागपुर बाबासाहेब अंबेडकर की कर्मभूमि रही है। यहां आकर वंचित वर्ग के लोग बाबासाहेब, फुले जी, शिवाजी महाराज को नमन करते हैं, क्योंकि इन सभी ने दीन-दुखी वर्ग को एक पहचान दी है। इन सभी महापुरुषों ने देश को समता और समानता की विचारधारा दी है।

यह भी पढ़ें:- खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 5 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी बहुमत में रहते तो न जाने संविधान में कितने बदलाव कर देते, लेकिन उन्हें बहुमत नहीं मिला। अब उन्हें सरकार चलाने के लिए मजबूरन TDP और JDU जैसे दो सहारों की जरूरत है। अगर ये लोग मोदी जी के पास से चले गए तो उनकी सरकार ही नहीं रहेगी। राहुल गांधी जी ने संविधान दिखाते हुए ये बात कही कि हमें हर कीमत पर इसकी रक्षा करनी है। तो BJP वाले कहने लगे कि ये लाल किताब अर्बन-नक्सल है, लेकिन शायद BJP वालों को नहीं पता है कि ये संविधान है, उन्हें इसकी एक प्रति मेरी तरफ से भेज दीजिए। इस संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की बात लिखी है, जिसका BJP से कोई लेना-देना नहीं है। (Kharge on PM Modi)

उन्होंने कहा कि हमें देश और समाज को एक रखना है और प्रगति करनी है, लेकिन देश की प्रगति सिर्फ चंद उद्योगपतियों को दौलत सौंपने से नहीं होगी। हमें देश के गरीबों की मदद करनी पड़ेगी, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना होगा.. तभी देश प्रगति करेगा। भाजपा बांटने का काम करती है। सिर्फ कांग्रेस ने इस देश को एक रखने के लिए बलिदान दिए हैं। कांग्रेस है तो देश एक भी रहा और सेफ भी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमरावती में भी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र को इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति दिलाकर, जनता के लिए काम करने वाली एक जनहितैषी सरकार बनाने जा रहे हैं। यशोमति ठाकुर यहां से तीन बार की विधायक हैं। आपके आशीर्वाद से वह एक बार फिर से चुनकर विधानसभा में जाएंगी। ये शेरनी हैं, जो किसी से डरती नहीं हैं। दिल्ली में हुए एक बहुत बड़े आंदोलन में यशोमति ठाकुर ने पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी थी। आप लोग इन्हें चुनिए, क्योंकि वो आपके लिए आवाज उठाती हैं। (Kharge on PM Modi)

खड़गे ने कहा कि BJP ही लोगों को बांटती और काटती है। यह देश संविधान से चलता है, लेकिन ये लोग इसे मनुस्मृति से चलाना चाहते हैं। हमें संविधान को सुरक्षित रखना है। संविधान से ही हमें लोकतांत्रिक शक्ति मिलती है, लेकिन नरेंद्र मोदी जिस संविधान की बदौलत प्रधानमंत्री बने, उसे ही खत्म करना चाहते हैं। जिस समाज को मनु ने चार वर्णों में बांटा था, बीजेपी और संघ वाले भी हमेशा से उसी अवधारणा को आगे बढ़ा रहे हैं। वो संविधान की जगह मनुस्मृति का राज चाहते है। BJP-RSS ने चार वर्ण की व्यवस्था में पांचवा वर्ण – अति शूद्र जोड़ दिया है। ये तो बाबा साहेब के संविधान की शक्ति है कि लोगों को उनके अधिकार मिले और उनकी रक्षा हुई। समाज को बांटने वाले लोग तो बीजेपी-RSS के ही लोग है, जो आज नारा देते है कि बटेंगे तो कटेंगे। बाँटने वाले भी यही लोग, काटने वाले भी यही लोग। मेरा कहना है कि अगर बीजेपी की बातों में फंसेंगे तो खिसकेंगे। (Kharge on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!