संविधान को दुनिया की कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती: सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi on Constitution: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के बाघमारा और जमशेदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें आगे बढ़ने की शक्ति दी है, सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे। संविधान को दुनिया की कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है। राहुल ने कहा कि मैंने मोदी जी से साफ कह दिया है- आप जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकते हैं। हम इसी संसद में जातिगत जनगणना को पास करके दिखाएंगे और आरक्षण में 50% की दीवार को तोड़ देंगे। झारखंड में हम आदिवासियों को 28%, दलितों को 12% और पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देंगे।
यह भी पढ़ें:- BJP ही लोगों को बांटती और काटती है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ BJP और RSS है। एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा है तो दूसरी तरफ नफरत, हिंसा, क्रोध और अहंकार है। INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा करने की बात कहता है, जबकि BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहती है। हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, जिसका मकसद हिंदुस्तान को जोड़ना था। जबकि नरेंद्र मोदी, RSS-BJP के लोग हिंदुस्तान को बांटते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक भाषा को दूसरे भाषा से लड़ाते हैं। हम अंग्रेजों से लड़े, देश को संविधान दिया ताकि जनता की रक्षा हो सके। मेरा आपको संदेश है- देश की जनता, कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा करता रहेगा। (Rahul Gandhi on Constitution)
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP-RSS के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे, उन्हें संविधान को छूने तक नहीं देंगे। ये देश सबका है। हमें मिलकर मोहब्बत, भाईचारे के साथ देश को आगे ले जाना है। क्योंकि जब नफरत, हिंसा और डर फैलता है, तब अर्थव्यवस्था ठप होती है और बेरोजगारी फैलती है। तभी हम चाहते हैं कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खुले। हम हिंदुस्तान से नफरत मिटाने के लिए लगे रहेंगे। नफरत को नफरत से नहीं मिटाया जा सकता है। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से मिटाया जा सकता है। हम नफरत को मोहब्बत से हराकर दिखाएंगे। (Rahul Gandhi on Constitution)

बाघमारा में राहुल गांधी ने कहा कि एक बार मैंने देखा कि नरेंद्र मोदी तार के पीछे खड़े गरीब बच्चों से झिझककर मिले रहे थे। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास जाते ही नहीं है। वो कभी किसी गरीब के यहां शादी में नहीं गए, लेकिन अंबानी की शादी में चले गए। इससे पता चलता है कि: वो आपके नहीं हैं, वो उनके हैं। आज सच्चाई यह है कि हिंदुस्तान में युवा और महिलाएं दुखी हैं। मोदी जी सिर्फ बड़े-बड़े भाषण करते हैं, करते कुछ नहीं है। जब देश में महंगाई बढ़ती है तो सबसे ज्यादा चोट हमारी माताओं-बहनों को लगती है। नरेंद्र मोदी ने हर चीज पर GST जोड़ दिया है। टैक्स का पूरा ढांचा देश के गरीब लोगों से पैसा लेने का तरीका है। (Rahul Gandhi on Constitution)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में करीब 50% OBC, 15% दलित, 8% आदिवासी और 15% अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं, लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। हम आपको ‘आदिवासी’ कहते हैं, लेकिन BJP आपको ‘वनवासी’ कहती है। आदिवासी का मतलब होता है- देश का पहला मालिक। वहीं वनवासी का मतलब है कि देश में आपका कोई अधिकार नहीं है। वह धीरे-धीरे आपके जंगल आपसे छीन रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि जल, जंगल, जमीन पर आपका पहला अधिकार है, उसका फायदा आपको मिलना चाहिए। खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर हर जगह भ्रम फैलाने का काम करते हैं। जब कांग्रेस अपनी योजनाओं से लोगों को फायदा पहुंचाती हैं तो पहले वे उसकी बुराई करते हैं, फिर हमारी योजनाओं की ही नकल करने लगते हैं। (Rahul Gandhi on Constitution)




