Google Analytics —— Meta Pixel

Maharashtra Elections 2024 : कृषि ऋण माफी, महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह, 25 लाख नई नौकरियां… अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

अमित शाह ने 25 पॉइंटर वाले संकल्प पत्र को जारी किया, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों समेत हर वर्ग का रखा ख्याल

Maharashtra Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने का रोडमैप है। बीजेपी के संकल्पपत्र में 25 वादे किए गए हैं।

यह भी पढ़े ;- रायपुर दक्षिण उपचुनाव : मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ की खास बातें

– लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये महीने
– महाराष्ट्र के किसानों की कर्जमाफी
– गरीबों को फ्री राशन
– वृद्धापेंशन बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा
– 25 लाख युवाओं के लिए रोजगार
– किसानों को मुफ्त बिजली, एमएसपी लागू करेंगे।
– विजन महाराष्ट्र @2029 जारी करेगा
– प्रदेश में कौशल गणना करायी जायेगी
– उद्यमियों को अवसर देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज एस्पिरेशन सेंटर बनाया जाएगा
– सूखा मुक्त महाराष्ट्र
– वैनगंगा नदी का उपयोग
– अतिरिक्त मॉनसून के पानी को लेकर काम
– महिला सशक्तीकरण
– मराठावाड वॉटर ग्रिट प्रोजेक्ट
– कृषि के लिए सोलर एनर्जी
– रोजगार के अवसर
– सस्ते आवास और स्वच्छ जल
– बुनियादी ढांचे में निवेश
– सड़क रखरखाव और विकास
– डिजिटल कनेक्टिविटी
– परियोजना प्रभावित लोगों का पुनर्वास
– सुलभ स्वास्थ्य सेवा
– भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के लिए पुनर्वास
– राष्ट्रीय नायकों का सम्मान

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का चुनाव (Maharashtra Elections 2024)घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है.

महा विकास आघाडी पर अमित शाह ने कसा तंज

अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है. विपक्षी महा विकास आघाडी के वादे तुष्टीकरण को बढ़ावा देते हैं. कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व वादों को पूरा नहीं किया, महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है. (Maharashtra Elections 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!