Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर मेडिकल कॉलेज रैगिंग का मामला: एमबीबीएस सेकंड ईयर के 5 छात्र महीनेभर के लिए सस्पेंड, अटेंड नहीं कर पाएंगे क्लास

Raipur Medical College Ragging : रैगिंग के मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. 2023 बैच के पांच छात्रों एक महीने तक कक्षाओं और क्लीनिक पोस्टिंग में शामिल नहीं होंगे. यह कार्रवाई एंटी रैगिंग कमेटी में सुनवाई के बाद हुई है।

यह भी पढ़े :- ED Raid In Jharkhand : वोटिंग से एक दिन पहले झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर ऐक्शन में ED, 17 ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का शक

पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत जिन सेकंड ईयर के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता शामिल हैं. इस संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यालय अधिष्ठाता की ओर से पत्र जारी किया गया है। (Raipur Medical College Ragging)

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज

बता दें कि रैगिंग की यह घटना बीते महीने प्रथम वर्ष के जूनियर छात्रों के साथ हुई थी. इसके बाद परिजनों ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में शिकायत करने के साथ इंटरनेट में भी इस तरह की शिकायतें पोस्ट कर एनएमसी को टैग किया था. परिजनों की शिकायत के बाद कॉलेज में खलबली मच गई थी. विवाद गहराने के बाद आनन-फानन में एंटी-रैगिंग कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई. एंटी-रैगिंग कमेटी ने शिकायतों की जांच में जूनियर छात्रों के आरोपों को सही पाया, जिसके आधार पर अब निलंबन की कार्रवाई की गई है। (Raipur Medical College Ragging)

Back to top button
error: Content is protected !!