Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : न्यूज़ एंकर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला

रायपुर : एक निजी न्यूज़ वेबसाईट में काम करने वाली न्यूज़ एंकर महिमा शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : बीरगांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मिली जानकारी के अनुसार महिमा शर्मा आज शाम अपने ऑफिस से भैया-भाभी के घर जा रहीं थी। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे के बीच छावनी थाना क्षेत्र के हाइवे कैंटीन के पास तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में महिमा की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : भालू ने किया ग्रामीण पर हमला, कमर में गंभीर चोट, पढ़े पूरी खबर

पत्रकार महिमा शर्मा मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थी और रायपुर में रहकर जॉब कर रही थी। आज शाम तबीयत ठीक नहीं होने के चलते अपने भैया भाभी के घर भिलाई जाने के लिए निकली थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!