Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : छूटे हुए बच्चों एवं फ्रंटलाइनर्स के लिए 14 एवं 15 जनवरी को होगा विशेष टीकाकरण अभियान

मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Back to top button
error: Content is protected !!