Champions Trophy 2025 : ICC ने पहचानी पीसीबी की भारत को भड़काने की चाल, चैंपियंस ट्रॉफी के POK टूर पर लगाया रोक

Champions Trophy 2025 : इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के क्षेत्र में आने वाले स्कार्दू, हुंजा और मज़ाफराबाद शहरों में चैंपियंस ट्रॉफी का दौरा रद्द कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 16 से 24 नवंबर तक देशव्यापी दौरे का ऐलान किया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पब्जी खेलते समय विवाद में चल गया कटर, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
ICC द्वारा पीओके के तीन शहरों से चैंपियंस ट्रॉफी का यात्रा निकालने पर रोक लगाने के बाद ऐसा माना जा रहा है ICC ने पाकिस्तान की चाल पहचान गया है, जिसके चलते उसने यह निर्णय लिया है। दरअसल, भारत POK पर अपना दावा करता है। ऐसा ही पाकिस्तान की तरफ से भी देखने को मिलता है। अब पाकिस्तान पीओके के तीन शहरों से चैंपियंस ट्रॉफी की यात्रा निकालने जा रहा था जिसे लेकर यह चर्चा हो रही थी कि यह भारत को उकसाने की साजिश भी हो सकती है।
दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक बयान जारी किया था। जिसमें उसने बताया था कि टूर्नामेंट की ट्रॉफी स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद से होकर गुजरेगी। बता दें कि मर्री के अलावा बाकी तीन जगहें पीओके में आती हैं। ऐसे में पीसीबी के इस कदम से भारत भी भड़क सकता है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने अपने ट्वीट में जानबूझकर इन जगहों का जिक्र किया है।
कल से शुरु होना था दौरा
पाकिस्तान के कब्ले वालने कश्मीर (पीओके) में कल यानी शुक्रवार से चैम्पियंस ट्रॉफी दौरे की शुरुआत होनी थी। यह दौरा नौ दिनों तक चलने वाला था। लेकिन दौरे के शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने बोर्ड का फैसला रद्द कर दिया है। पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 16 से 24 नवंबर तक चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी दौरे की घोषणा की थी।
अगले साल होना है टूर्नामेंट
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी-मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन होना है। इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट के दौरान 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) के सभी मैच तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। कराची के नेशनल स्टेडियम में 3 मैच, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 7 मैच और रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैच प्रस्तावित है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है। ऐसे में अब भारत की इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर भी सवाल है। क्योंकि अगर यह टूर्नामेंट भी पाकिस्तान में हुऐ तो यह तो तय है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी।



