Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पब्जी खेलते समय विवाद में चल गया कटर, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

PUBG Game Case : दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं दुर्ग जिले के भिलाई छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- प्रदेश के इतिहास में जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय, जनजातीय समाज की प्रगति हेतु काम कर रही सरकार: लक्ष्मी राजवाड़े

जानकारी के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 वर्ष) कैंप 2 शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम (PUBG Game Case) खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया।

इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया. कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला. वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी रवि और शिवम को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस कैंप क्षेत्र में निकाला। (PUBG Game Case)

Back to top button
error: Content is protected !!