पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर बिफरे उद्धव ठाकरे, कहा – न्याय देने के बजाय बयानबाजी करते थे
Maharashtra Election : शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को हाल ही में रिटायर हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता मामले में अभी तक फैसला नहीं सुनाने को लेकर निराशा व्यक्त की है। उद्धव ठाकरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “चंद्रचूड़ साहब न्याय देने के बजाय एक टिप्पणीकार बन गए हैं। अगर वह न्यायाधीश की जगह कानून के शिक्षक होते, तो उन्हे शायद कहीं अधिक प्रसिद्धि मिलती।
यह भी पढ़े :- परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 परीक्षा 04 दिसंबर को होगी, शिक्षा सचिव बोले-स्कूलों की दक्षता बढ़ाना सुनिश्चत करें
उन्होंने वर्तमान भाजपा नेतृत्व को धूर्त करार देते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सम्मान देता है और सहमति के साथ काम करता है। उद्धव ठाकरे ने कहा, “राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी और खरगे जी ने हमेशा बहुत सम्मान दिखाया है, भले ही हम सत्ता में नहीं हैं। आज के भाजपा नेतृत्व से उनकी तुलना में उनमें ज्यादा मानवता है। आज की भाजपा बस उपयोग करो और फेंक दो की तरह हो गई है।
इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यदि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस फिर से मुख्यमंत्री बने तो महाराष्ट्र खत्म हो जाएगा।
भाजपा के नारे पर तीखा हमला
भाजपा के “बटेंगे तो कटेंगे” वाले नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा का असली नारा “यूज एंड थ्रो” होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री था तब किसी को नहीं काटा गया था। दरअसल भाजपा शासित राज्यों में तो आग लगी हुई थी। उनके पास बात करने के लिए असल मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं। महाराष्ट्र चुनावों में पाकिस्तान का मुद्दा उठाना पूरी तरह से अप्रासंगिक है। (Maharashtra Election)
उद्धव ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहे हैं और उनकी प्राथमिकता उन लोगों को हराना है जो महाराष्ट्र का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अमित शाह ने अब फडणवीस को मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया है। क्या शिंदे और अजित पवार इससे सहमत हैं? क्या शिंदे भाजपा के साथ रहते हुए उपमुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं? वह समय कभी नहीं आएगा। महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार बनाएगी। (Maharashtra Election)
हिंदुत्व को लेकर क्या बोले उद्धव ठाकरे?
उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरे पिता जी कहा करते थे कि जब भी चुनाव आए तो प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री को किसी एक पार्टी का प्रचार करने नहीं आना चाहिए. आप शपथ लीजिए कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं, किसी पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं. अगर वो प्रधानमंत्री हैं तो देश की देखभाल करना उनका काम है.’ उन्होंने अमित शाह के बयान पर कहा कि मैंने भी अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली कहा था. जब मैं उनके साथ था तो मैं कौन था? मैंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है, मैंने न हिंदुत्व छोड़ा है और न ही छोड़ूंगा.



