Google Analytics —— Meta Pixel

नगर साहू समाज भाटापारा का भव्य दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Bhatapara : नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा साहू छात्रावास में दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : ई-रेत संगवारी से पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को आसानी से उपलब्ध हो रही रॉयल्टी मुक्त रेत

मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय उपस्थितजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा विधायक इन्द्र साव जी थे। अध्यक्षता जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष सुनील साहू जी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक चैतराम साहू, जिला साहू संघ के संरक्षक रेवाराम साहू, उपाध्यक्ष दीनदयाल साहू, महामंत्री दिनेश साहू, वासुदेव साहू (ए.ई., सीएसईबी भाटापारा), तहसील अध्यक्ष पन्ना साहू (भाटापारा), रामनाथ साहू (सिमगा), सुरेंद्र साहू (कसडोल) समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

समारोह में नगर साहू समाज (Bhatapara ) के सदस्यों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कमला साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती कल्याणी साहू, संयोजक श्रीमती सरस्वती लुकू साहू और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री पीतांबर साहू समेत समाज के अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

विशेष घोषणाएं एवं सहयोग

जिला साहू संघ के अध्यक्ष सुनील साहू ने नगर साहू समाज को प्रोत्साहन स्वरूप ₹10,000 की सहयोग राशि प्रदान की और समाज की पत्रिका में एक पृष्ठ निशुल्क समर्पित करने की घोषणा की। समाज के दानवीरों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य की योजनाएं

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर अध्यक्ष  राजेश कुमार साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी कार्यक्रमों को और भी बेहतर और व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाएगा। (Bhatapara )

Back to top button
error: Content is protected !!