Google Analytics —— Meta Pixel

UP Bypoll Voting : मीरापुर सीट पर जबरदस्त हंगामा, भीड़ ने खूब बरसाए पत्थर, भारी पुलिसबल तैनात

UP Bypoll Voting : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव के लिए चल रही वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ. ककरौली में भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को खूब दौड़ाया।

यह भी पढ़े :- डिजिटल दुनिया युवाओं को खेल के मैदानों से कर रही दूर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बवाल को देखते हुए एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. मुजफ्फरनगर में हंगामा और पथराव मामले में पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है. पथराव स्थल पर फ्लेग मार्च निकाला जा रहा है. पुलिस ने पथराव वाली गलियों में फ्लेग मार्च किया. गली मोहल्ले में पुलिस फोर्स निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़े :- आने वाला समय भारत के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम का समय: गृहमंत्री अमित शाह

जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कुंदरकी से भी हंगामे की खबर मिल रही है। (UP Bypoll Voting)

सपा ने पुलिस पर लगाया महिलाओं से अभद्रता का आरोप
वहीं अब समाजवादी पार्टी ने वीडियो जारी कर पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सपा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा बूथ संख्या 318 पर मतदाताओं से अभद्रता कर रही पुलिस, महिलाओं पर चला रही लाठी। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।’ (UP Bypoll Voting)

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर पर जीत हासिल की थी। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है। कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है और ‘इंडिया’ गठबंधन की अपनी सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने दम पर सभी नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!