अडानी पर आर-पार! बीजेपी बोली- भूपेश बघेल ने अड़ानी समूह से लिया था 25,000 करोड़ का निवेश
Gautam Adani Case : बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए… बतौर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ₹25,000 करोड़ का निवेश अड़ानी समूह से क्यों लिया? बतौर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ₹65,000 करोड़ का निवेश अड़ानी समूह से क्यों लिया? कर्नाटक में आपके मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ₹1,00,000 करोड़ निवेश के लिए अड़ानी समूह से MoU क्यों साइन किया? पश्चिम बंगाल में जहां आपकी सांठ-गांठ है वहाँ अड़ानी समूह ने ₹35,000 करोड़ का निवेश किया है।
यह भी पढ़े :- Gautam Adani Fraud Case : अडानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तारी वारंट जारी, US में लगे रिश्वत के आरोप
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह 4 बजे से इनका (राहुल गांधी) सारा स्ट्रक्चर इंडिया का मार्केट गिराने में लगा हुआ था. आज 2.5 करोड़ लोगों को शेयर बाजार में नुकसान आपकी वजह से झेलना पड़ा है. संबित पात्रा का हमला राहुल गांधी पर जारी रहा.
यह भी पढ़े :- अमेरिकी जांच में हुआ खुलासा, अडानी जी जेल के बाहर क्यों हैं? उनको अरेस्ट किया जाना चाहिए : राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि आप कहते हैं कि अडानी के पीछे पीएम मोदी हैं तो भूपेश बघेल के समय छत्तीसगढ़ में क्यों 25000 करोड़ का निवेश किया. राजस्थान में अशोक गहलोत ने 65000 करोड़ का निवेश क्यों किया था.. कर्नाटक में आपकी सरकार ने 1 लाख करोड़ का निवेश का वादा क्यों किया था. तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने 100 डोनेशन क्यों लिया अपने संगठन के लिए. हम आपसे कहते हैं आप इन सब मुद्दों को लेकर कोर्ट जाइए.
कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और अडानी के बीच निकटता का आरोप लगाते रहे हैं और दावा करते रहे हैं कि बंदरगाह से लेकर ऊर्जा तक के क्षेत्रों में इस समूह को बीजेपी सरकार से अनुचित लाभ मिला है. (Gautam Adani Case )
गौतम अडानी पर अमेरिका में क्या आरोप
अमेरिका में गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर आरोप लगा है कि उन्होंने भारतीय सरकारी अफसरों को रिश्वत दिया और सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए. इस कथित योजना के तहत 2020 से 2024 तक 25 करोड़ डॉलर (करीब 2236 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी गई. गौतम अडानी पर आरोप हैं कि उन्होंने सौर परियोजनाओं के कॉन्ट्रैक्ट और वित्त पोषण हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी और यह बात उन्होंने अमेरिकी निवेशकों से छिपाई. गौतम अडानी के साथ जिन अन्य लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें उनके भतीजे और अडानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे विनीत जैन शामिल हैं. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है. (Gautam Adani Case )



