Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46167 वोटों से जीते, एक भी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं

Raipur By election Result : रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 46 हजार की बढ़त बनाई है। (Raipur By election Result)

यह भी पढ़े :- Railway Minister Ashwini Vaishnav : रेल मंत्री 25 नवंबर को करेंगे रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, मेमू ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी

कमाल की बात ये रही की सुनील सोनी के खिलाफ आकाश शर्मा एक भी राउंड की गिनती में आगे नहीं बढ़ सके। हद तो तब हो गयी, जब एकजुटता का दावा करने वाली कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के क्षेत्र से भी भाजपा को ही लीड मिली। कांग्रेस वहां भी पीछे रही। (Raipur By election Result)

दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट

पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले.
दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले.
तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले.
चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले.
पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले.
छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले.
सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले.
आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले.
दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले.
11वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले.
12वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 5340, आकाश शर्मा कांग्रेस 2209 वोट मिले.
13वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 4435, आकाश शर्मा कांग्रेस 2745 वोट मिले.
14वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 63251, आकाश शर्मा कांग्रेस 31920 वोट मिले.
15वां राउंड –
16वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 74782, आकाश शर्मा कांग्रेस 36005 वोट मिले.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव अंतिमचरण के बाद
बीजेपी: 89059
कांग्रेस: 42977
कुल बढ़त:46082 (बीजेपी)

पोस्टल मतदान:
बीजेपी: 161
कांग्रेस: 76

अंतिम परिणाम:
बीजेपी: 89220, कॉंग्रेस: 43053

सुनील सोनी (बीजेपी) 46167 मतों से विजयी

Back to top button
error: Content is protected !!