Balodabazar : पेंशनर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, पूर्व अध्यक्षों को मिला फिर से कार्यकाल
Balodabazar: पंचशील नगर स्थित योगभवन में पेंशनर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ की जिला और तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश महामंत्री डी.पी. जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. एस.एम. पाध्ये और तहसील अध्यक्ष एस.डी. पड़वार को उनके पिछले कार्यकाल की सफलताओं को देखते हुए सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी तीन वर्षों के लिए एस.एम. पाध्ये और एस.डी. पड़वार को क्रमशः जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
यह भी पढ़े :- Kota Suicide Case: कोटा से फिर आई बुरी खबर, छात्र ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कर रहा JEE की कोचिंग
Balodabazar जिलाध्यक्ष एस.एम. पाध्ये ने जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ. जयनारायण केशरवानी और के.एल. महिला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। तहसील अध्यक्ष नियमावली के अनुसार जिले के उपाध्यक्ष होते हैं, इसलिए कसडोल के आत्माराम साहू, भाटापारा के खुमान सिंह वर्मा और बलौदाबाजार के एस.डी. पड़वार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला सचिव का दायित्व हेमंत श्रीवास्तव को सौंपा गया।

इसी क्रम में तहसील कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। बलराम डहरिया को तहसील कार्यकारी अध्यक्ष और के.के. वर्मा को तहसील सचिव नियुक्त किया गया।
महामंत्री ने दी दिशा-निर्देश
महामंत्री डी.पी. जैन ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नवगठित कार्यकारिणी को उनके दायित्वों का बोध कराया। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपने जीवित प्रमाणपत्र संबंधित बैंकों में शीघ्र जमा कराने का अनुरोध किया ताकि पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे।
सायबर अपराध से बचने की अपील
जिलाध्यक्ष एस.एम. पाध्ये ने कार्यक्रम में सायबर अपराध के विषय में जानकारी दी और इससे बचाव के उपाय बताए। तहसील अध्यक्ष एस.डी. पड़वार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
शोकसभा का आयोजन
पेंशनर एसोसिएशन बलौदाबाजार के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष मौजी राम वर्मा तथा सदस्य एस.सी. जायसवाल के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम में एस.पी. पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, काशीराम साहू, ए.के. ध्रुव, शोभा राम पटेल, देवेंद्र वैष्णव, खुमान सिंह वर्मा, आत्माराम साहू, गजाधर साहू, दाऊ राम वर्मा, आर.आर. उपाध्याय, भंवर सिंह साहू, श्रीमती वीणा साहू, लता कश्यप, डॉ. निशा झा, डी. शर्मा, सरोज गुप्ता, सरोज पटेल, सुषमा पवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (Balodabazar)



