यह जीत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ पर जन विश्वास की मुहर है : विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल
Chhattisgarh by Election Result 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड विजय एवं उत्तरप्रदेश के उप चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के विधायक निवास (नीलांचल भवन) एवं विधायक कार्यालय से सिटी सिनेमा तक आतिशबाजी और ढोल-नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाल कर सभी को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई गई। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ पर जन विश्वास की मुहर है।
भाजपा ने विकास की राजनीति की इस वजह से जनता भाजपा के साथ है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव (Chhattisgarh by Election Result 2024) में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में केवल 50.50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ये वही सीट है, जहां 2023 के जनरल इलेक्शन में 61.73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2023 के नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के रामसुंदर दास महंत पर 68 हजार वोटों की सबसे बड़ी लीड ली थी। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद यहां उपचुनाव हुआ। राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक कुल 16 विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। उसमें से 8 बीजेपी और 8 कांग्रेस ने जीता है। इसमें से कुल 14 विधानसभा उपचुनाव सत्ता पक्ष ने जीता है। दो विधानसभा उपचुनाव विपक्ष ने जीता है, यानी उपचुनाव में सत्ता पक्ष ने ज्यादा जीत हासिल की है।
यह भी पढ़े :- Balodabazar : पेंशनर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, पूर्व अध्यक्षों को मिला फिर से कार्यकाल
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, कामेश बंजारा, विधायक प्रतिनिधिगण अरविंद मिश्रा, मोहित पटेल, भाजपा युवा नेता निर्मलदास, आकाश सिन्हा, पत्रकार सेवकदास दीवान, सुखदेव वैष्णव, संजय तायल,अभय धृतलहरें, पदाधिकारी गण, समस्त मंडल मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल कार्यसमिति के सदस्य, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत जनप्रतिनिधि गण, नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। (Chhattisgarh by Election Result 2024)



