Google Analytics —— Meta Pixel

आधुनिक युग में हमें अपनी जड़ों को मजबूत बनाना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Odisha Parv Samaroh 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ओडिशा पर्व समारोह 2024 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आप सबको और ओडिशा के सभी लोगों को ‘ओडिशा पर्व’ की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस साल ‘स्वभाव कवि’ गंगाधर मेहर की पुण्यतिथि का शताब्दी वर्ष भी है। मैं इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करता हूं। उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।  अतीत से लेकर आज तक ओडिशा ने देश को कितना सक्षम नेतृत्व दिया है। ये भी हमारे सामने है। आज ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं। ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। उनकी प्रेरणा से आज भारत में आदिवासी कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू हुई हैं। ये योजनाएं सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, पूरे देश के आदिवासियों का हित कर रही हैं।

यह भा पढ़ें:- संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, 30 पार्टियों के 42 नेता हुए शामिल

PM मोदी ने कहा कि ओडिशा को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए 10 साल से चल रहे अनवरत प्रयास ओडिशा के लिए नए भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। 2024 में ओडिशा वासियों के अभूतपूर्व आशीर्वाद ने इस उम्मीद को नया हौसला दिया है। आज पूरे पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा के कामों में तेजी लाई गई है। 10 साल पहले केंद्र सरकार, ओडिशा को जितना बजट देती थी, आज ओडिशा को उससे तीन गुना ज्यादा बजट मिल रहा है। इस साल ओडिशा के विकास के लिए पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा बजट दिया गया है। हम ओडिशा के विकास के लिए हर सेक्टर में तेजी से काम कर रहे हैं। एक समय था जब ओडिशा जैसे पूर्वी भारत के इलाकों को पिछड़ा माना जाता था, लेकिन मैं उन्हें विकास का इंजन मानता हूं और इसलिए हमने पूर्वी भारत की प्रगति को प्राथमिकता दी है। (Odisha Parv Samaroh 2024)

हर क्षेत्र में तेज गति से काम हो रहा: PM मोदी

उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वी हिस्से में हर क्षेत्र में तेज गति से काम हो रहा है। हमारी सरकार ओडिशा में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्कर्ष, उत्कल के माध्यम से निवेश को बढ़ाया जा रहा है। ओडिशा में नई सरकार बनते ही पहले 100 दिनों के भीतर ही 45 हजार करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिली है। आज ओडिशा के पास अपना विजन भी है और रोड मैप भी है। मेरा मानना ​​है कि ओडिशा अपनी रणनीतिक स्थिति का लाभ उठा सकता है। यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचना आसान है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए ओडिशा व्यापार का अहम हिस्सा है। वैश्विक मूल्य श्रृंखला में ओडिशा का महत्व बढ़ेगा। आज के आधुनिक युग में आधुनिक बदलावों को हमें आत्मसात भी करना है और अपनी जड़ों को भी मजबूत बनाना है। ओडिशा पर्व इसका एक माध्यम बन सकता है। (Odisha Parv Samaroh 2024)

ओडिशा पर्यटन के लिए असीम संभावनाओं से भरा क्षेत्र: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ओडिशा के साथ देश में भी ऐसी सरकार है, जो ओडिशा की धरोहरों का, उसकी पहचान का सम्मान करती है। पिछले साल भारत में आयोजित हुए G20 सम्मेलन के दौरान हमने इतने सारे राष्ट्राध्यक्षों और राजनयिकों के सामने सूर्य मंदिर की ही भव्य तस्वीर को प्रस्तुत किया था। ओडिशा पर्यटन के लिए असीम संभावनाओं से भरा क्षेत्र है। इन अवसरों को साकार करने के लिए हमें विभिन्न क्षेत्रों और आयामों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज, ओडिशा को एक ऐसी सरकार का समर्थन प्राप्त है, जो अपनी विरासत और पहचान को महत्व देती है और उसका सम्मान करती है। (Odisha Parv Samaroh 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!