Google Analytics —— Meta Pixel

Australia v India 2024-25 First Test : जीत की दहलीज पर भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए

Australia v India 2024-25 First Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की सेंचुरी के दम पर 6 विकेट पर 487 रन बनाकर पारी घोषित की. ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रन का विशाल स्कोर है. दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने महज 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को हार की तरफ धकेल दिया. ट्रेविस हेड अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 89 रन बनाकर आउट हो गए. मिचेल मार्श 47 पर आउट हुए.

यह भी पढ़े :- Parliament Winter Session : मुट्ठी भर लोग करते हैं हुड़दंग.. संसद में हंगामा करने वालों को PM मोदी ने रगड़ा, बोले – उन्हें जनता ने 80 बार नकारा

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने अपना शिकंजा मेजबान टीम पर कस लिया है. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाज चुनी लेकिन पूरी टीम महज 150 रन पर सिमट गई. इसके बाद घातक गेंदबाजी करते हुए कप्तान ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर ढेर कर 46 रन की अहम बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 161 और विराट कोहली ने 100 रन की नाबाद पारी खेल स्कोर 487 रन तक पहुंचाया. कप्तान ने कोहली का शतक होते ही पारी घोषित कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 7 विकेट ग‍िरे

534 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी अपना खाता भी नहीं खोल सके और पारी के पहले ही ओवर में बुमराह का शिकार बने. फिर नाइटवाचमैन पैट कमिंस (2) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन लौटाया. तीसरे दिन का आखिरी विकेट मार्नस लाबुशेन (3) के रूप में गिरा, जो बुमराह का शिकार बने.

वहीं चौथे द‍िन जब खेल ऑस्ट्रेल‍िया ने 12/3 से शुरू किया. इसके बाद मोहम्मद स‍िराज ने उस्मान ख्वाजा (4) को द‍िन के दूसरे ही ओवर में चलता कर द‍िया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को 17 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद स्टीव स्म‍िथ (17) और ट्रेव‍िस हेड ने 67 रनों की चौथे व‍िकेट के ल‍िए पार्टनरश‍िप की. लेकिन जब यह जोड़ी खतरनाक लग रही थी, तभी स‍िराज ने 79 के स्कोर पर स्म‍िथ को ऋषभ पंत के हाथों को कैच आउट करवा द‍िया. (Australia v India 2024-25 First Test)

आखिरकार ट्रेव‍िस हेड (89) का विकेट गिरा, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया. हेड का व‍िकेट 161/6 के स्कोर पर ग‍िरा. इसके कुछ देर बाद ही म‍िचेल मार्श (47) रन पर आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को सातवां झटका लगा. मार्श नीतीश रेड्डी का टेस्ट क्रिकेट में पहला व‍िकेट बने. अब तक की पारी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को 3 और मोहम्मद स‍िराज को भी 3 व‍िकेट म‍िले हैं. वहीं नीतीश रेड्डी को भी एक सफलता म‍िली. (Australia v India 2024-25 First Test)

भारत की प्लेइंग XI:

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

Back to top button
error: Content is protected !!