Google Analytics —— Meta Pixel

Parliament Winter Session : मुट्ठी भर लोग करते हैं हुड़दंग.. संसद में हंगामा करने वालों को PM मोदी ने रगड़ा, बोले – उन्हें जनता ने 80 बार नकारा

Parliament Winter Session : संसद के आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में अदाणी और वक्फ संशोधन विधेयक की ही गूंज सुनाई देने के आसार हैं। अदाणी समूह को लेकर समय-समय पर सरकार पर निशाना साधते रहे विपक्ष ने रिश्वत प्रकरण सामने आने के बाद और भी हमलावर रुख अपना लिया है। विपक्षी इंडिया ब्लॉक अदाणी मामले में पहले ही दिन चर्चा कराने पर अड़ा है। दूसरी तरफ, सरकार ने विपक्ष के विरोध की परवाह न करते हुए वक्फ संशोधन विधेयक इसी सत्र में पेश करने का संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़े :- बोलेरो और बस की आमने-सामने टक्कर, हादसे में 5 बारातियों की मौत, कई घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) से पहले मीडियो को संबोधित किया। उन्होंने का कि शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है।

उन्होंने कहा कि कल संविधान सदन में सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय एक एक बिंदु पर बहुत विस्तार से बहस की है और तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें प्राप्त हुआ है।हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई हैं – संसद और हमारे सांसद। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें।

पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोगअपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठीभर लोगों की हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है।

कांग्रेस को दिखा दिया आइना

पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) से पहले अपनी बात रखते हुए कहा, ‘नए सांसदों के अधिकारों को कुछ लोग दबोच लेते है. उन्हें बोलने का मौका भी नहीं देते. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नए पीढ़ी को तैयार करना. 80- 90 बार जिनको जनता ने नकारा है, वे अवरोध पैदा करते है. 2024 के चुनाव के बाद कुछ राज्यों में जनता को अपनी भावना को प्रकट करने का मौका मिला. 2024 के लोकसभा के नतीजों को और अधिक ताकत दिया गया है. मैं बार बार विपक्ष से आग्रह करता हूं. मैं आशा करता हूं कि नए लोगों जिनके पास नए विचार और ऊर्जा हैं, वो आगे आएं. विश्व भारत की ओर देख रहा है. विश्व में भारत को ऐसे अवसर कम मिलते हैं जो आज मिला है. विश्व को संदेश जाना चाहिए. हम जितना समय गवां चुके है उसका पश्चाताप करे. मैं आशा करता हूं कि यह सत्र बहुत ही परिणामकारी हो. वैश्विक गरिमा को बल देने वाला और नए सांसदों को बल देने वाला हो।

Back to top button
error: Content is protected !!