लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक स्थगित, धनखड़-खड़गे के बीच हुई बहस
Parliament Proceedings Adjourned: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार यानी 27 नवंबर को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बहस हो गई। दरअसल, सभापति धनखड़ ने खड़गे से कहा कि हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं। उम्मीद है आप इसकी मर्यादा रखेंगे, जिसका जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि इन 75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का है तो आप मुझे मत सिखाइए। इस पर धनखड़ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैं आपको इतना सम्मान देता हूं और आप ऐसा बोल रहे हैं। मुझे दुख पहुंचा है। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
यह भी पढ़ें:- हम संविधान से छेड़छाड़ नहीं कर सकते: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला
दरअसल, सुबह 11 बजे राज्यसभा में कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद जैसे ही सभापति जगदीप धनखड़ ने बोलना बंद किया तो विपक्ष के नेता चिल्लाने लगे। विपक्षी सांसदों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने दीजिए। इस पर धनखड़ ने कहा कि मुझे बोले हुए एक सेकंड भी नहीं हुआ और आप लोग चिल्लाने लगे। इससे विपक्ष के नेता की गरिमा को नुकसान पहुंचता है। हमारे संविधान को इस साल 75 साल पूरे हो रहे हैं। आपको कुछ तो मर्यादा रखनी चाहिए। इस पर खड़गे बोले कि उन 75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का है तो आप मुझे मत सिखाइए। (Parliament Proceedings Adjourned)
राज्यसभा में अडाणी मुद्दे पर विवाद
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में अडाणी का मुद्दा उठाया। इस पर धनखड़ ने उन्हें रोक दिया। साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर आप जो भी बोलेंगे उसे रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा। इधर, लोकसभा की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो सकी। विपक्ष के नेता अडाणी मुद्दे पर हंगामा करते रहे, जिसके बाद सदन को 27 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया। इस बार सत्र में अडाणी, मणिपुर हिंसा और ट्रेन हादसों को लेकर जमकर हंगामे के आसार हैं। गौतम अडाणी के मामले को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने JPC की मांग रखी है। वहीं केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा कि सदन बहुत महत्वपूर्ण होता है और जिस तरह से विपक्ष की लगातार हार हो रही है, वो इससे बौखलाए हुए हैं इसलिए सदन नहीं चलने दे रहे हैं। मुझे लगता है कि यह देश की जनता का अपमान है। (Parliament Proceedings Adjourned)
विपक्ष के लोग सदन के बहस में रुचि नहीं रखते: कुशवाहा
RLM सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शीतकालीन सत्र पर कहा कि विपक्ष के लोग सदन में बहस हो इसमें रुचि नहीं रखते। विपक्ष के लोग हंगामा करके ही समय जाया करते हैं। विपक्ष को चाहिए कि सदन में बात रखें और सरकार उस पर जवाब देगी, लेकिन विपक्ष को जनता के मद्दों से मतलब नहीं है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने कहा कि 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है। देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है हमारे संविधान के 75 साल की यात्रा, 75वें साल में उसका प्रवेश लोकतंत्र के लिए बहुत ही उज्ज्वल अवसर है। कल संविधान सत्र में हम सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। (Parliament Proceedings Adjourned)
मुट्ठी भर लोग नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि संसद में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें। दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिनको जनता ने अस्वीकार किया है, वे संसद को भी मुट्ठी भर लोगों की हुड़दंगबाजी से नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता उनसे सारे व्यवहारों को गिनती है और समय आने पर सजा भी देती है, लेकिन दुख की बात है कि नए सांसदों के अधिकारों को कुछ लोग दबोच देते हैं। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुरानी पीढ़ी का काम है आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें, लेकिन 80-90 बार जिनको जनता ने नकार दिया है वे न संसद में चर्चा होने देते हैं न लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं। न वो लोगों के प्रति अपना दायित्व समझ पाते हैं। वे जनता की उम्मीदों पर कभी भी खरे नहीं उतरते। जनता को उन्हें बार-बार नकारना पड़ रहा है। (Parliament Proceedings Adjourned)



