Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस जिसके साथ भी जुड़ती है उसे लेकर डूबती है: भाजपा सांसद रवि किशन

Ravi Kishan on Congress: उत्तरप्रदेश के वाराणसी पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्ट्राइक रेट देखिए और कांग्रेस का स्ट्राइक रेट देखिए। ये लोग किस लेवल पर चले गए हैं, अब ये खत्म हो जाएंगे। कांग्रेस जिसके साथ भी जुड़ती है उसे लेकर डूबती है। जीतते हैं तो EVM बढ़िया है हारते हैं तो EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं। उत्तरप्रदेश का चुनाव ऐतिहासिक रहा। 9 में से 7 सीटें बता रही है कि 2027 में हम ऐतिहासिक जीत की ओर जा रहे हैं। युवाओं, महिलाओं, बेटियों, बुजुर्गों में जो सनातनी जागरूकता आई है वो बड़ा काम आया।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी जिस-जिस देश गए, अडानी को वहां प्रोजेक्ट मिले: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

उत्तरप्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं, हम मिल्कीपुर जीतेंगे। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ब्रिटेन के लंदन में कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों से लोग परेशान हैं। कुछ लोग अपने टीवी पर जूते फेंक रहे हैं, कुछ EVM को दोष दे रहे हैं और अधिकांश लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र में MVA की हार पर मुंब्रा-कलवा विधानसभा सीट से NCP-SCP के विजयी उम्मीदवार जितेंद्र आव्हाड ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमें हमारी हार का कोई कारण नहीं मिल पा रहा है। (Ravi Kishan on Congress)

NCP-SCP ने EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि हमें यह विश्वास करना मुश्किल लगता है कि लाड़की बहना योजना ने उन्हें जीत दिलाई है। यहां तक ​​कि हमारे विधायकों ने भी कहा है कि EVM में गड़बड़ी थी। राज्य में एक जनांदोलन खड़ा होगा। कई गांवों में पहले से ही विद्रोह देखने को मिल रहा है। NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारी जीत अप्रत्याशित है। विपक्ष अब क्या कह रहा है उसका कोई अर्थ नहीं निकलता। अब वे EVM को दोष देंगे और भी बहुत सारी चीजों को दोष देंगे। हमें इससे कोई मतलब नहीं है। महाराष्ट्र के लोगों ने मजबूत महायुति, हमारे कामों और PM मोदी के केंद्रीय नेतृत्व के चलते हमें वोट किया है। (Ravi Kishan on Congress)

विपक्ष को आत्ममंथन करने की जरूरत: पासवान 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब विपक्ष के पक्ष में परिणाम आते हैं तो वो कुछ नहीं बोलते, लेकिन जब उनके पक्ष में परिणाम नहीं आते तो EVM हैक हो जाती है। उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है। जनता इस बात को समझ रही है कि आज देश का नेतृत्व कोई मजबूती से कर सकता है, अगर कोई देश को आगे ले जा सकता है, तो प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली सरकार ही देश को आगे ले जा सकती है। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम महाराष्ट्र में जीते हैं। हम बहुत खुश हैं। अच्छे काम हो रहे हैं। इसलिए जनता भी भाजपा का साथ दे रही है। (Ravi Kishan on Congress) 

Back to top button
error: Content is protected !!