Google Analytics —— Meta Pixel

Dhirendra Shastri AttacK : बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर झांसी में हमला, चेहरे पर आई चोट

Dhirendra Shastri AttacK: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर झांसी में हमला हुआ है. उन पर हिन्दू एकता पदयात्रा निकालने के दौरान हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, झांसी से ओरछा उनकी पदयात्रा निकाली जा रही थी. तभी फूलों के साथ में उन पर मोबाइल फेंका गया. धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर मोबाइल लगने से चोटें आईं हैं। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री बाद में इन मोबाइल को हाथ में लेकर जनता से कुछ कहते हुए भी नजर आए।

यह भी पढ़े :- Samvidhan Diwas : आज संविधान दिवस, राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को किया संबोधित, पुरानी संसद में एक मंच पर दिखे मोदी-राहुल

धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को लेकर पहले भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट कर चुकी हैं.बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा एक दिन पहले ही यूपी में प्रवेश की है।

हिंदू एकता पदयात्रा

उत्तर प्रदेश के झांसी के देवरी गांव में उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी के संभल जिले में हुई मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है. शास्त्री ने कहा कि अभी 20 फीसदी (मुसलमान) हैं तो हम पर पत्थरबाजी कर रहे हैं. जिस दिन इनकी तादाद 50 फीसदी हो जाएगी, उस दिन हमारी बहू बेटियों को उठाकर ले जाएंगे। (Dhirendra Shastri AttacK)

बाबा बागेश्वर ने भीड़ को मोबाइल भी दिखाए

बताया जा रहा है कि दो-तीन मोबाइल फोन उनकी तरफ फेंके गए थे। इसमें से कुछ मोबाइल फोन बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ में लेकर भीड़ को दिखाए। साथ ही कहा कि फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है हमका। आगे बताया कि उन्हें मोबाइल मिल गया है। इसके बाद साथ चल रही टीम और श्रद्धालुओं को उन्होंने आगे चलने के लिए कहा। (Dhirendra Shastri AttacK)

Back to top button
error: Content is protected !!