Chhattisgarh : “हमारे बाबा- स्व. रतनलाल देवांगन” नामक पुस्तक का विमोचन
Chhattisgarh : कोंडागांव के प्रेस क्लब में लेखिका शकुंतला तरार द्वारा लिखित कोंडागांव के रत्न “हमारे बाबा- स्व. श्री रतनलाल देवांगन” पुस्तक का विमोचन पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। इस अवसर पर “माता सेवा के भजनों” पुस्तक का विमोचन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब कोंडागांव के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपेश अरोरा, उजियार सिंह देवांगन, प्रियदर्शन गुप्ता, कन्हैया लाल कौशिक सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों, माता पुजारियों, माटी पुजारियों और ग्राम प्रमुखों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
यह भी पढ़े :- EVM to Ballot Paper : मतपत्र से मतदान की मांग, याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, पढ़े पूरी खबर
सुश्री लता उसेंडी ने अपने संबोधन में लेखिका शकुंतला तरार की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल प्रादेशिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की लेखिका हैं। उन्होंने यह विमोचन रायपुर जैसे बड़े शहर में न कराकर कोंडागांव में किया, जो उनके प्रति श्रद्धा और जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक प्रत्येक पीढ़ी के लोगों को स्व. रतनलाल देवांगन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जानने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि स्व. रतनलाल जी न केवल विद्वान थे, बल्कि तहसीलपारा के बच्चों के “बाबा” के रूप में लोकप्रिय थे। उनका योगदान धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में अमूल्य था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टंकेश्वर पाणिग्राही और खेम वैष्णव ने स्व. रतनलाल जी के जीवन और उनके समाज में योगदान को रेखांकित किया। लेखिका शकुंतला तरार ने अपने पिता की उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन करते हुए उनके नाम पर घर के सामने के चौक का नामकरण करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर स्व. रतनलाल जी द्वारा रचित भजनों का गायन श्री टंकेश्वर पाणिग्राही, खेम वैष्णव, रमेश नायडू और मनीशंकर देवांगन ने किया।
कार्यक्रम में श्याम चरण निषाद, दीनबंधु देवांगन, नरपति राम पटेल, सादुराम देहारी, आसमन कोराम, बुधराम कोराम, जसकेतु उसेंडी, खीरेंद्र यादव, लीलाधर आचार्य, महेश पांडे, शीतला देवांगन, विद्या देवांगन, वृंदा देवांगन, रूपा यादव, नीतू यादव, के. पार्वती, नरेंद्र देवांगन, श्रीकांत देवांगन, राजू देहारी, तृप्ति सोरी, ज्ञानेंद्र देवांगन, क्रांति कुमार देवांगन, कुबेर देवांगन, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। (Chhattisgarh )
कार्यक्रम का संचालन ननकी वैष्णव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनीशंकर देवांगन ने किया। यह आयोजन कोंडागांव के लिए एक यादगार क्षण साबित हुआ। (Chhattisgarh )



