Cyclone Fengal Alert : तूफान फेंगल का दिखने लगा असर, भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी
Cyclone Fengal Alert : बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण तूफान के हालात बन गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस फेंगल तूफान का ज्यादा असर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में दिखाई दे रहा है, जहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। ये तूफान 3 किमी प्रति घंटे रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़े :- CM साय के अनूठे नवाचार को मिल रही लोगों की सराहना, अब तक 75 हजार से ज्यादा बार हो चुका न्योता भोज का आयोजन
दो दिसम्बर तक भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डीप डिप्रेशन 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह श्रीलंका के तट को छोड़ते हुए तमिलनाडु के तटों से होकर गुजरेगा। बुधवार तक अवदाब की िस्थति चेन्नई से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित थी। 28 से 30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु और पुदुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। लैंडफॉल के समय हवा की गति 55-60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
आज स्कूलों में छुट्टी
बिगड़ते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 नवंबर को चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुकोट्टई, शिवगंगा और अरियालुर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही निवासियों को सतर्क रहने और बहुत जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि जितना हो सके घर पर ही रहें, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। (Cyclone Fengal Alert)
फसलें डूबी
चेन्नई में दिन में बरसात नहीं हुई लेकिन समुद्र की लहरों का वेग अधिक था। मईलाडुदुरै और रामनाथपुरम में दिन के वक्त चार सेमी बारिश दर्ज की गई। पिछले चौबीस घंटों में रामनाथपुरम समेत तटीय जिलों में औसतन दस सेमी से अधिक बारिश हुई। बारिश के प्रभाव से तिरुवारूर, मईलाडुदुरै और नागपट्टिनम में फसलें डूब गई हैं। सरकार ने कडलूर, नागपट्टिनम और चेन्नई समेत अन्य जिलों में राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात की है। मछुआरों को समंदर में नहीं जाने को कहा गया है। (Cyclone Fengal Alert)




