प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन आया, जांच शुरू

PM Modi Death Threat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिये मिली है।
यह भी पढ़े :- Sambhal Violence : ‘हिंदुओं को मार दो’, संभल में हिंसा भड़काने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने का धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने कहा कि ‘पीएम मोदी को जान से मारने का प्लान हो चुका है।
यह भी पढ़े :- तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी रेस्क्यू किए गए बाघ की दहाड़, वन विभाग ने छोड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक, यह कॉल पुलिस कंट्रोल नंबर पर कल रात लगभग 9 बजे आया। अब पुलिस ने इस पूरे मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरे कॉल के बारे में पता लगाने में जुट गई है। (PM Modi Death Threat)
बीते साल भी मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 6 साल में तीन बार जान से मारने की धमकी मिली है। साल 2023 में हरियाणा के एक युवक ने वीडियो वायरल कर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। साल 2022 में जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी देते हुए कहा था कि मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। वहीं 2018 में एक फेसबुक पेज पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। (PM Modi Death Threat)



