Google Analytics —— Meta Pixel

चक्रवाती तूफान फेंगल आज दिखाएगा अपना कहर, हवा की रफ्तार 90 किमी प्रतिघंटा रहने की उम्मीद, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Fengal : चक्रवाती तूफान फेंगल के आज शनिवार की दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े :- PM Awas Yojana : हर हाल में पहुंचाएं अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ : अरुण साव

बता दें कि शनिवार को चक्रवाती तूफान (Cyclone Fengal) के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट शनिवार दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किमी प्रतिघंटे की हो सकती है। जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों संग चर्चा की और हालात की समीक्षा की।

IMD के विज्ञानियों का कहना है कि साइक्‍लोन फेंजल (Cyclone Fengal) भारत के तटों से 30 नवंबर को दोपहर के आसपास टकराएगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है. साइक्‍लोन फेंजल का असर दिखना शुरू भी हो चुका है. उत्‍तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुक्रवार को भी अच्‍छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. साइक्‍लोन के लैंडफॉल के बाद भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मूसलाधार बारिश और तेज हवा के चलते जरूरी वस्‍तुओं की आपूर्ति के साथ ही बिजली और ट्रैफिक सिस्‍टम के गड़बड़ाने की भी आशंका है. संबंधित इलाकों के प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

IMD का रेड अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बदली परिस्थिति को देखते हुए मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है. मौसम में बदलाव को देखते हुए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. चेन्‍नई, तिरुवल्‍लुर, चेंगलपट्टु, कांचीपुरम, विल्‍लुपुरम, कल्‍लाकुरिची, कुड्डालोर और पुडुचेरी में शनिवार 30 नवंबर को तेज बारिश होने के आसार हैं. एक-दो जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा रानीपेट, तिरुवन्‍नामलाई, वेल्‍लोर, पेरंबलूर, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरुर, मइलादुथुरई, नागापट्टिनम जिलों के साथ ही करइकल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

IMD का अपडेट

IMD के अनुसार, साइक्‍लोन फेंजल 30 नवंबर को दोपहर बाद तमिलनाड़-पुडुचेरी तट से टकराएगा. फेंजल साइक्‍लोनिक स्‍टॉर्म के तौर पर करइकल और महाबलीपुरम के बीच टकराएगा. इस दौरान इसकी रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है. साइक्‍लोन को देखते हुए पुडुचेरी पोर्ट पर वॉर्निंग जारी कर दी गई है, ताकि अतिरिक्‍त सावधानी बरती जाए. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में अक्‍सर साइक्‍लोन उठते रहते हैं, ऐसे में इन क्षेत्रों में तैयारियां भी उसी तरह से रहती हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!