Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पाइप लाइन से किचन तक पहुंचेगी गैस, अब प्राकृतिक गैस से घरों में जलेगा चूल्हा

Gas From Pipeline: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और डिप्टी CM अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लोक कल्याण के कई अभिनव पहल कर योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इसके माध्यम से नगरवासियों को विष्णु के सुशासन का सकारात्मक लाभ दिया जाना स्पष्ट दिख रहा है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के हिसाब से भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड लोगों के घरों में पाइप लाइन के जरिए गैस पहुंचाने का काम करेगी। रायपुर शहर के लिए अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से रायपुर शहरवासियों को अगले साल यानी 2025 में प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। यह सुविधा घरों में कनेक्शन और वाहनों में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में जल्द दिए जाने की तैयारी तेज गति से जारी है।

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद सिर्फ इलाज प्रक्रिया नहीं, स्वस्थ व्यक्ति को बीमार नहीं होने देने की व्यवस्था है: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

आयुक्त को गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मुंबई नागपुर झारसुगुडा प्राकृतिक गैस पाइप लाइन से रायपुर शहर क्षेत्र में घरों के लिए प्राकृतिक गैस आपूर्ति और शहर क्षेत्र में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से वाहनों में प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति की अभिनव योजना पर काम प्रगति पर है। 2025 के दौरान रायपुर शहर में प्राकृतिक गैस पाइप लाइन आपूर्ति से संबंधित योजना का व्यवहारिक क्रियान्वयन शासन के निर्देषानुसार करने की योजना है। इस योजना के राजधानी शहर रायपुर में क्रियान्वयन से शहर में प्रदूषण नियंत्रण का कार्य और ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगा। साथ ही वायु गुणवत्ता में इससे शहर में सुधार क्रियान्वयन के माध्यम से दृष्टिगोचर हो सकेगा। इसके माध्यम से राजधानी शहर में पर्यावरण संरक्षण का कार्य प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। (Gas From Pipeline)

2025 में शुरू हो जाएगी सुविधा !

2025 के दौरान भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड के माध्यम से मुख्य प्राकृतिक गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। वितरक लाइन रायपुर शहर क्षेत्र में इसके लिए अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से बिछाकर लगभग 1 लाख घरों में सीएनजी गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्राकृतिक गैस आपूर्ति पाइप लाइन बिछाकर घरों में की जाएगी। वहीं शहर में वाहनों में प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति के लिए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस आपूर्ति करने का कार्य 2025 के दौरान किए जाने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को शासन की लोककल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन का कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। (Gas From Pipeline)

Back to top button
error: Content is protected !!