Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारी, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2024 बैच के अफसरों को बांटे कैडर

Chhattisgarh : केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के कैडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार 2024 बैच के 180 आईएएस अधिकारियों को उनके संबंधित कैडर आवंटित किए गए हैं। इनमें से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) को भी तीन नए आईएएस अधिकारी मिले हैं, जो सभी आउटसाइडर कैटेगरी से हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में पाइप लाइन से किचन तक पहुंचेगी गैस, अब प्राकृतिक गैस से घरों में जलेगा चूल्हा

मंत्रालय द्वारा लिस्ट जारी किए जाने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग प्रक्रिया पूरी करेंगी। छत्तीसगढ़ को जो तीन अधिकारी मिले हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है .

यह भी पढ़े :- आयुर्वेद सिर्फ इलाज प्रक्रिया नहीं, स्वस्थ व्यक्ति को बीमार नहीं होने देने की व्यवस्था है: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

इन अधिकारियों को मिला Chhattisgarh कैडर

अक्षय दोशी
रैंक: 75
गृह राज्य: पश्चिम बंगाल
कैटेगरी: जनरल
अक्षय को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

विपिन दुबे
रैंक: 238
गृह राज्य: उत्तर प्रदेश
कैटेगरी: जनरल
विपिन भी छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं देंगे।

क्षितिज गुरभेले
रैंक: 441
गृह राज्य: महाराष्ट्र
कैटेगरी: अनुसूचित जाति (एससी)
क्षितिज को भी छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिला Chhattisgarh कैडर
इन अधिकारियों को मिला Chhattisgarh कैडर

Back to top button
error: Content is protected !!