बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: भारत

India on Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले की खबर आ रही है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत ने लगातार और दृढ़ता से बांग्लादेश सरकार के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर खतरों समेत लक्षित हमलों को उठाया है। अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम चरमपंथी बयानबाजी के बढ़ने से चिंतित हैं। हम बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आह्वान करते हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारी, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2024 बैच के अफसरों को बांटे कैडर
बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और जेल भेजने को लेकर जयसवाल ने कहा कि हम इस्कॉन को सामाजिक सेवा के मजबूत रिकॉर्ड के साथ विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संगठन के रूप में देखते हैं, जहां तक चिन्मय दास की गिरफ्तारी का सवाल है, उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रियाएं चल रही है। हम उम्मीद करते हैं कि इन प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा, जिससे इन व्यक्तियों और संबंधित सभी लोगों के लिए पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हमालों का विरोध स्पष्ट कर दिया है। (India on Bangladesh Violence)
बांग्लादेश का बहिष्कार करने की अपील: सुवेंदु
उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश के समक्ष यह मामला उठाया है कि उन्हें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी दूतावास के लोगों को बुलाकर उन्हें उचित सबक सिखाया जाना चाहिए। यह मेरा अनुरोध है, क्योंकि मैं इसे स्वयं नहीं कर सकता। मैं भारत के देशभक्त लोगों से बांग्लादेश का बहिष्कार करने की अपील करता हूं। सोमवार को पेट्रापोल के आसपास हमारी एक बड़ी बैठक है। कोलकाता पहुंची भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि बांग्लादेश में साधु-संतों की स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। (India on Bangladesh Violence)
पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया !
कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह चिंता की बात है कि इन अत्याचारों के खिलाफ यहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा। जब से मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश में सत्ता में आए हैं, देश में पूरी तरह से अशांति है। हम बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में खड़े हैं। भगवान उनकी रक्षा करें। भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि BCCI ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वहां सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं और इसलिए इसकी संभावना नहीं है कि टीम वहां जाएगी। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी और टीम इंडिया के दौरे पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान बोर्ड के साथ चर्चा जारी है। ICC अपने प्रयास कर रही है। हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है कि सरकार जो भी हमसे कहेगी हम वही करेंगे। (India on Bangladesh Violence)



